---Advertisement---

दिल्ली में फिर तनातनी!, CM Kejriwal का उप-राज्यपाल पर निशाना, कहा-जब लोगों को दिक्कत नहीं, तो आपको क्या ?’

CM Kejriwal: दिल्ली में एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। CM अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल पर फ्रीबीज को लेकर निशाना साधा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 29, 2023 2:10 अपराह्न | Updated: जून 29, 2023 3:02 अपराह्न

Arvind Kejriwal and Vinay Saxena
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली में एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। ट्रांसफर-पोस्टिंग का मामला अभी थमा भी नहीं है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। CM अरविंद केजरीवाल ने फ्रीबीज को लेकर उप-राज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग बहुत मेहतनी हैं। इसलिए APP सरकार दिल्लीवासियों को कई सुविधाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने ही दिल्ली को बनाया है, न की बाहरवालों ने। जब इसमें जनता को कोई दिक्कत नहीं है, तो इससे आपको क्या परेशानी हो रही है।

‘दिल्ली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग’

CM केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली सरकरा दूसरों की तरह चोरी नहीं करती। हम पैसे बचा कर लोगों को सहूलियत देते हैं। इसमें आपको क्या परेशानी क्यों है ? इससे पहले CM केजरीवाल ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप-राज्यपाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि था कि आज दिल्ली में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिनदहाड़े लोगों की हत्या हो रही है। चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन, केंद्र सरकार इन ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा था कि उप-राज्यपाल अगर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दें, तो ज्यादा बेहतर होगा।

‘ऐसे नहीं निकलेगा समाधान’

बता दें कि कुछ दिनों पहले LG विनय सक्सेना ने सुरक्षा व्यवस्था पर CM केजरीवाल के पत्र का जवाब दिया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को इस पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि इस पर चर्चा जरूर होनी चाहिए और मैं दिल्ली सरकार और उनके मंत्रिमंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। लेकिन, इस मुद्दे पर राजनीति करने से कुछ नहीं होगा। न ही समाधान निकलेगा और न ही चर्चा हो पाएगी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कोई निजी मुद्दा नहीं है। इस पर सभी को चर्चा करने की आवश्यकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026