---Advertisement---

राजधानी को दुनिया की नामचीन जगहों में एक बनाएगी Rekha Gupta सरकार! Delhi CM के नेतृत्व में ‘मिशन फतह’ के लिए बनी योजना

दिल्ली सीएम Rekha Gupta के नेतृत्व वाली सरकार राजधानी की दशा-दिशा बदलने जा रही है। सरकार की कोशिश है कि दिल्ली को अग्रणी राज्यों में शामिल कर दुनिया की नामचीन जगहों में एक बनाया जाए। इससे लोगों के समक्ष अवसरों के द्वार भी खुलेंगे और वैश्विक स्तर पर देश की साख भी मजबूत होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 17, 2025 6:07 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: राजधानी की तस्वीर बदलने वाली है और लोगों के समक्ष खुलने वाले हैं अवसरों के कई नए द्वार। दरअसल, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने एक खास योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली को दुनिया की नामचीन जगहों में शुमार किया जाएगा। सीएम Rekha Gupta के प्रयासों से राजधानी की तस्वीर बदलने की योजना है, ताकि दिल्ली जल्द ही दुनिया के अग्रणी शहरों में गिना जाए। इसके लिए Delhi CM लगातार नीतियों पर विचार और उसका निर्माण कर रही हैं। इसी कड़ी में सीएम रेखा गुप्ता की सरकार राजधानी में चलने वालों प्रत्येक वाहनों की निगरानी करने जा रही है। इसके पीछे क्या-क्या लॉजिक और नीति है, ये जानकर आप खुश हो जाएंगे।

राष्ट्रीय राजधानी को दुनिया की नामचीन जगहों में एक बनाएगी Rekha Gupta सरकार!

पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा कर इस संबंध में अहम जानकारी दी गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि दिल्ली जल्द ही दुनिया के अग्रणी शहरों में गिना जाएगा। इसके पीछे दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की खास रणनीति का जिक्र है। दरअसल, दिल्ली सरकार अब राजधानी में चलने वाले हर वाहनों की निगरानी करेगी। सीएम Rekha Gupta के निर्देशानुसार परिवहन विभाग इस बात की जानकारी रखेगा कि प्रत्येक वाहन कितना प्रदूषण फैलाता है। इसका वास्तविक समय डेटा दिल्ली सरकार के डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगा। Delhi CM के निर्देश पर अधिकारी राजधानी में हर लैंडफिल साइट की निगरानी करेंगे। इसमें हर दिन अपडेट किया जाएगा कि लैंडफिल साइट पर कितना कचरा मौजूद है और कितना साफ किया गया है। दावा किया जा रहा है कि ये कदम राजधानी की दशा-दिशा बदलने में कारगर साबित हो सकता है।

राजधानी की दशा-दिशा बदलने के लिए प्रयासरत Delhi CM

जब वाहनों पर निगरानी होगी, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कदम उठाए जाएंगे तो भला दिल्ली की तस्वीर बदलने से कौन रोक सकता है। दिल्ली सीएम Rekha Gupta का प्रयास सही मायनों में रंग ला सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रदूषण मात्र से ही राजधानी की आबो-हवा जहरीली हो जाती है। चहुंओर पसरा धुंध लोगों के ज़हन में दिल्ली की एक अलग तस्वीर पेश करता है। ऐसे में जब Delhi CM रेखा गुप्ता प्रदूषण के खिलाफ जंग छेड़कर इसकी तस्वीर बदलने के लिए प्रयासरत हैं, तो कई संभावनाओं को बल मिलता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026