---Advertisement---

सुधरेगी आबोहवा! राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सैकड़ों EV बसें चलाएगी Rekha Gupta सरकार, Delhi CM ने साझा की रुपरेखा

दिल्ली सीएम Rekha Gupta के नेतृत्व वाली सरकार राजधानी की आबोहवा सुधारने की दिशा में काम करेगी। इसी फेहरिस्त में 330 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। EV बसों का संचालन DEVI स्कीम के तहत किया जाएगा, ताकि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाकर लोगों के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 22, 2025 5:21 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: राजधानी की आबोहवा बदलने वाली है। इसके पीछे खास कारण है दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की एक मुहिम। दरअसल, दिल्ली की बीजेपी सरकार राजधानी में सैकड़ों नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने जा रही है। EV बसों का संचालन DEVI योजना के अंतर्गत किया जाना है। इसको लेकर दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने खास रुपरेखा भी साझा की है। उन्होंने बताया है कि राजधानी की सड़कों पर जल्द ही सैकड़ों नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती मिलेंगी। Delhi CM के इस कदम से राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा को रफ्तार मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि सड़कों पर दौड़ने वाली ये नई इलेक्ट्रिक बसें राजधानी की आबोहवा सुधारने में मददगार साबित होंगी और प्रदूषण पर लगाम लगाएंगी।

राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सैकड़ों EV बसें चलाएगी Rekha Gupta सरकार

परिवहन सेवा को दुरुस्त करने के साथ दिल्ली सरकार एक लड़ाई प्रदूषण के खिलाफ भी लड़ रही है। इसी फेहरिस्त में DEVI योजना को हरी झंडी दी जा रही है। सब कुछ सही होता, तो दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता आज ही 330 नई EV बसों को हरी झंडी दिखा चुकी होतीं। हालांकि, पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय शोक की वजह से DEVI योजना की लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने कार्यक्रम की रुपरेखा साझा करते हुए कहा है कि जल्द ही लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। दावा किया जा रहा है कि Delhi CM की ये मुहिम लोगों के लिए वरदान बनकर सामने आएगी। इससे परिवहन सेवा भी दुरुस्त होगी और साथ ही लोगों को प्रदूषण जैसी गंभीर समस्ता से राहत मिलेगी।

Delhi CM की खास मुहिम से सुधरेगी आबोहवा

गौर करने वाली बात है कि राजधानी में प्रदूषण की समस्या शुरू से ही गंबीर मसला रहा है। सर्दी के मौसम में तो हवा इतनी जहरीली हो जाती है कि लोग दिल्ली छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। यही वजह है कि दिल्ली सीएम Rekha Gupta प्रदूषण से जुड़े मामले को गंभीरता से ले रही हैं। उन्होंने DEVI योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की नीति भी इसी लिहाज से बनाई है कि राजधानी की आबोहवा सुधारी जा सके। दावा किया जा रहा है कि Delhi CM की मुहिम असरदार साबित हो सकेगी और लोगों को प्रदूषण से राहत मिल सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026