---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway से कनेक्ट होगा Delhi Gurgaon Expressway! हरियाणा सरकार के ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट से NCR को हो सकता है फायदा

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को Delhi Gurgaon Expressway के साथ लिंक किया जा सकता है। इन दोनों एक्सप्रेसवे के कनेक्ट होने के बाद हरियाणा सरकार के ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट से NCR को फायदा हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2025 2:15 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली को देहरादून के साथ सीधे कनेक्ट करने वाला दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे जल्द ही शुरू किया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछली कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि जून के आखिर तक दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का संचालन हो सकता है। मगर अब कई हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने में अभी थोड़ा वक्त और लग सकता है। इसी बीच खबर आई है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को Delhi Gurgaon Expressway के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

Delhi Dehradun Expressway से लिंक होगा दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे लगभग 210 किलोमीटर लंबा है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से यूपी और उत्तराखंड के देहरादून तक की शानदार कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे को लेकर हरियाणा सरकार बड़ी योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे को आपस में लिंक करने की खबरें सामने आ रही हैं।

वहीं, जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे को ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के तहत गुड़गांव से लिंक करने की अहम परियोजना पर काम कर रही है। बता दें कि दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम सेक्टर 36 में ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट भी लिंक किया जा सकता है। फिलहाल यह योजना प्रस्तावित स्तर पर है, मगर जल्द ही इस पर काम शुरू किया जा सकता है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने से ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट को होगा फायदा!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा सरकार सेक्टर 36 में बन रहे ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट पर गंभीरता के साथ काम कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि हरियाणा सरकार के इस महत्वपूर्ण परियोजना से दिल्ली-एनसीआर को काफी फायदा मिल सकता है। वहीं, Delhi Dehradun Expressway के खुलने के बाद ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट एनसीआर के लिए वरदान साबित हो सकता है। ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट एक एडवांस परियोजना है, इसमें लोगों को कई हाईटेक सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेगी। सरकार इस योजना के जरिए लाखों लोगों को फायदा पहुंचा सकती है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से विकास को बढ़ावा मिल सकता है।

ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट से लिंक होंगे ये मार्ग

‘Hindustan Times’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने Delhi Gurgaon Expressway को ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के साथ लिंक करने के लिए एक सड़क प्रस्तावित की है। रिपोर्ट के अनुसार, नरसिंहपुर में नवनिर्मित नाले के साथ 60 मीटर मार्ग को इस परियोजना में लाने का प्रस्ताव है। इसके जरिए पटौदी रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ भी कनेक्टिविटी प्रदान की जा सकेगी। उधर, Delhi Dehradun Expressway जुलाई में लोगों के लिए खोला जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026