---Advertisement---

Delhi MCD News: दिवाली से पहले CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, एमसीडी के 5000 सफाई कर्मचारियों को मिली खुशखबरी

Delhi MCD News: त्योहारी मौसम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के 5000 सफाई कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया। सीएम केजरीवाल ने उनकी नौकरी को पक्का करने का ऐलान किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 1, 2023 3:00 अपराह्न

Delhi MCD News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi MCD News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने दिवाली से पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) के लगभग 5000 सफाई कर्मचारियों की नौकरी पक्की करने की घोषणा कर दी है। त्योहारों से पहले सफाई कर्मचारियों के लिए ये ऐलान काफी बड़ा माना जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस साल जनवरी में नगर निगम में उनकी सरकार बनी थी। इसके बाद से अभी तक उनकी सरकार ने 6 हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों की नौकरी स्थाई की है।

6494 सफाई कर्मचारियों की नौकरी हुई पक्की

सीएम केजरीवाल ने कहा, “कल नगर निगम की बैठक में लगभग 5000 नगर निगम कर्मचारियों को स्थायी करने का प्रस्ताव पारित किया गया।” उन्होंने कहा, “जनवरी में सरकार बनने के बाद से लेकर अभी तक 6494 सफाई कर्मचारियों की नौकरी को पक्का किया जा चुका है।“

केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला

वहीं, इस दौरान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि 15 साल तक एमसीडी में भाजपा की सरकार थी। मगर सफाई कर्मचारियों के साथ शोषण में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि पहले के समय में नगर निगम में काफी भ्रष्टाचार होता था हम सुनते थे कि कर्मचारियों को 3 से 4 महीने का वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों को वेतन लेने के लिए प्रदर्शन करना पड़ता था। हमने सरकार में आने के बाद से इसे रोका है और अब सफाई कर्मचारियों को समय पर सैलरी मिलती है।

कच्चे कर्मचारियों की व्यवस्था को करेंगे खत्म

आप नेता केजरीवाल ने कहा कि नगर निगम में कच्चे कर्मचारियों को नौकरी का कुछ भी नहीं पता है। कच्चे कर्मचारियों को को सैलरी भी समय पर नहीं मिलती है और उन्हें छुट्टी का भी कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वादा किया था, उसे निभाया है। हम कच्चे कर्मचारियों की व्यवस्था को धीरे-धीरे समाप्त कर देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026