---Advertisement---

Delhi-NCR News: खुशखबरी! इस पुल के उद्घाटन के बाद Aligarh-Agra पहुंचना आसान, जानें डिटेल

Delhi-NCR News: राजधानी दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों में आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। दावा किया जाता है दिल्ली में मार्ग दुरुस्त होने के कारण लोगों का सफर बेहद आसान होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 28, 2024 10:47 पूर्वाह्न

Delhi-NCR News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-NCR News: राजधानी दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों में आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। दावा किया जाता है दिल्ली में मार्ग दुरुस्त होने के कारण लोगों का सफर बेहद आसान होता है। हालाकि दिल्ली से एनसीआर (Delhi-NCR News) के अलग-अलग हिस्सों में जाने के लिए कुछ ऐसे भी मार्ग हैं जहां खराब सड़कों की वजहों से लोगों का आवागमन बेहद प्रभावित होता है।

ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (Delhi-Agra National Highway) व पलवल-अलीगढ़ रोड से जुड़े रसूलपुर पुल को अब शुरू कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस पुल के शुरू होने के बाद दिल्ली से आगरा और पलवल-अलीगढ़ (Aligarh-Agra) जाने वाले लोगों को खूब राहत मिलेगी। 24 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से बने रसूलपुर पुल को शुरू करने से दिल्ली समेत एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को राहत मिल सकेगा।

Delhi-NCR News: रसूलपुर पुल का उद्घाटन

राजधानी दिल्ली से भारी संख्या में लोग पड़ोसी राज्य हरियाणा की ओर रवाना होते पाए जाते हैं। दावा किया जाता है कि प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग रोजगार, चिकित्सा व शिक्षा समेत अन्य तमाम कार्यों के लिए दिल्ली (Delhi-NCR News) का रुख करते हैं। ऐसे में लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के पलवल में रसूलपुर फाटक पर बने रेलवे ओवरब्रिज को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

केन्द्रीय ऊर्जा एवं उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बीते दिन रसूलपुर पुल का उद्घाटन करने के साथ कई अहम दावा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पुल के उद्घाटन के साथ ही लोगों का आवागमन आसान हो सकेगा और दिल्ली से आगरा व पलवल-अलीगढ़ (Aligarh-Agra) जाने वालों को विशेष फायदा होता नजर आएगा।

Aligarh-Agra पहुंचना होगा आसान

राजधानी दिल्ली से निकट व एनसीआर (Delhi-NCR News) के प्रमुख हिस्सों में से एक हरियाणा (Haryana) के पलवल में बने रसूलपुर पुल के शुरू होने से लोगों का सफर आसान होने के आसार हैं। पुल के शुरू होने से पहले लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पलवल-अलीगढ़ रोड का इस्तेमाल करते थे। इसका असर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर भी पड़ता था और यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था।

Delhi-NCR News
Delhi-Agra-National-Highway-

हालाकि रसूलपुर पुल का शुभारंभ होने के बाद अब दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (Delhi-Agra National Highway) सहित पलवल-अलीगढ़ रोड पर लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही लोग राजधानी दिल्ली से अलीगढ़-आगरा (Aligarh-Agra) का सफर आसानी से पूरा कर सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 10, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 9, 2026

OM Birla

फ़रवरी 9, 2026