Delhi-NCR Taxi-Auto Strike: राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्रों में तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान हुआ है। 21 से 23 मई तक निजी वाहन चालकों की हड़ताल रहेगी। इस दौरान टैक्सी, ऑटो, बसें, ट्रक व अन्य निजी वाहनों का संचालन ठप रहेगा। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यानी एआईएमटीसी की ओर से दिल्ली-एनसीआर में टैक्सी-ऑटो की हड़ताल बुलाई गई है। इसमें बड़ी संख्या में वाहन चालकों के शामिल होने की खबर है। एनसीआर वासी इस स्ट्राइक में दिल्ली मेट्रो, नमो भारत ट्रेन और डीटीसी की बसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही कई सावधानियां बरत सकते हैं।
तीन दिवसीय Delhi-NCR Taxi-Auto Strike की शुरुआत
21 से 23 मई तक दिल्ली-एनसीआर में तीन दिवसीय टैक्सी-ऑटो हड़ताल की शुरुआत हुई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बीच ट्रेड यूनियन किराया बढ़ाने की मांग कर रहा है। टैक्सी और ऑटो चालकों की मांग है कि किराए की दर बढ़ाई जाए। इससे इतर प्रदर्शनकारी वाहन चालक वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स, पुराने वाहनों पर प्रतिबंध और ओला-उबर जैसी कंपनियों द्वारा मनमाने कमीशन की वसूली को लेकर भी मुखर हैं। इसी क्रम में दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल बुलाई गई है। ये हड़ताल 23 मई को समाप्त होगी। इसमें बड़ी संख्या में वाहन चालक शामिल हो रहे हैं।
यात्रियों के लिए मेट्रो के साथ डीटीसी बसें बनेंगी सहारा!
दिल्ली-एनसीआर में ऑटो और टैक्सी समेत निजी वाहन चालकों के हड़ताल के बीच डीटीसी बसें सहारा बनेंगी। दिल्ली मेट्रो का संलाचन भी सामान्य रूप से चलेगा। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों का रुख करने वाले लोग डीटीसी बसों का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो सेवा भी जारी रहेगी जिससे एनसीआर वासी नोएडा, गुरुग्राम समेत राजधानी के विभिन्न हिस्सों में आना जाना कर सकते हैं। लोग कारपूलिंग को प्राथमिकता देने के साथ छोटी दूरी के लिए बाइक, स्कूटी या साइकिल का उपयोग कर सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं। ऐसा करते हुए इस चुनौती से निपटा जा सकता है।






