---Advertisement---

Delhi News: 10 जुलाई को दिल्ली के सभी स्कूल  रहेंगे बंद, बारिश को देखते हुए CM Kejariwal ने लिया बड़ा फैसला

Delhi News: देखा जाए तो पूरा उत्तर भारत बारिश की चपेट में है। मौसम विभाग ने इसकी सूचना पहले ही जारी कर दी थी। एक तरफ पंजाब में पिछले दो दिनों से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही, तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी कुछ यही हाल है। यहां तेज बारिश की ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 9, 2023 11:40 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: देखा जाए तो पूरा उत्तर भारत बारिश की चपेट में है। मौसम विभाग ने इसकी सूचना पहले ही जारी कर दी थी। एक तरफ पंजाब में पिछले दो दिनों से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही, तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी कुछ यही हाल है। यहां तेज बारिश की बूँदों ने लोगों के रोजमर्रा के कार्य को प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश की वजह से लोग घंटों जाम में आजकल फसे रह जा रहे हैं। बच्चे समय से स्कूल नही जा पा रहे। दिल्ली के कुछ जगहों में भारी जलजमाव है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली की सभी स्कूलों को 10 जुलाई को बंद करने का आदेश दे दिया है।

10 जुलाई को दिल्ली के सभी स्कूल बंद  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को ध्यान में रखकर स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि दिल्ली में दो दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है। हर जगह पानी और जल जमाव ही दिख रहा है। 

खबरों की मानें तो दिल्ली में अब तक जुलाई के महीने में 164 मिमी बारिश हुई है। जबकि देखा जाए तो पूरे महीने में औसतन 209.7 मिमी बारिश होती है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार अभी कल भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जिसकी वजह से सीएम केजरीवाल ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। 

उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, “दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है।”

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में क्या बताया

खबरों की मानें तो मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और उसके आस–पास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा खतरा दिल्ली एनसीआर में 4 या 5 दिन रहने वाला है।

बारिश ने बाकी के राज्यों का किया बुरा हाल

ऐसा नहीं है, कि भारी बारिश के संकट से सिर्फ दिल्ली एनसीआर जूझ रहा है। अभी भी उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, पंजाब में काफी भयावह स्थिति बनी हुई है। जबकि देखा जाए तो भूस्खलन की वजह से उत्तराखंड से रोज मौत की खबरें सामने निकलकर आ रही है। वहां रोज रूट का डायवर्जन किया जा रहा है। जिससे यातायात के साथ–लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026