---Advertisement---

Delhi News: DU में विकसित भारत रन कार्यक्रम, BJP नेता साइना नेहवाल व राजकुमार राव ने दिखाई हरी झंडी: देखें वीडियो

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में आज रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 8, 2024 10:47 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में आज ‘रन फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ये आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के उत्तरी परिसर से शुरू होकर विश्वविद्यालय के खेल परिसर में समाप्त होगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर से शुरू हुए रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम को BJP नेता साइना नेहवाल व बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने हरी झंडी दिखाई। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस पूरे कार्यक्रम के उद्घाटन का वीडियो जारी किया है जिसमे हजारों छात्र शामिल होते नजर आ रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस कार्यक्रम के जरिए मतदाताओं को जागरुक करने का लक्ष्य रखा गया है।

रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आज रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे शामिल होने के लिए छात्रों का हूजूम उमड़ पड़ा। इस कार्यक्रम की शुरुआत विकसित भारत के एम्बेस्डर साइना नेहवाल व अभिनेता राजकुमार राव ने हरी झंडी दिखाकर की।

कार्यक्रम का लक्ष्य

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किए गए रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का लक्ष्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरुक करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी स्पष्ट किया गया कि यह आयोजन लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया है।

https://twitter.com/VBA2024/status/1788052649352597744

अभिनेता राजकुमार राव ने रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकसित भारत के लिए बदलाव ला सकते हैं और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

भाजपा नेता साइना नेहवाल ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपना पक्ष रखा और कहा कि मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर एक ऐसा भविष्य बना सकते हैं, एक ऐसा देश बना सकते हैं जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026