---Advertisement---

Delhi News: फर्जी पुलिस वाले ने DU की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर कर रहा था ‘ब्लैकमेल’

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से एक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है, रोहिणी इलाके की एक सोसाइटी में रहने वाली लडकी के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया है। खबरों की मानें तो दरिंदा इतना शातिर था, उसने पहले लड़की का अश्लील फोटो और वीडियो ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 14, 2023 8:27 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से एक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है, रोहिणी इलाके की एक सोसाइटी में रहने वाली लडकी के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया है। खबरों की मानें तो दरिंदा इतना शातिर था, उसने पहले लड़की का अश्लील फोटो और वीडियो बनाता है, इसके बाद लड़की को वहीं वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित DU की छात्रा है। वहीं खुद को पुलिस बताकर बलात्कार करने वाला आरोपी अब पुलिस के चंगुल में फस चुका है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

क्या हुआ था DU की छात्रा के साथ

खबरों की मानें तो रोहिणी इलाके की सबसे पॉश और सुरक्षित कॉलोनी में रहने वाली लड़की को एक दरिंदे ने अपना शिकार बनाया है। दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली लड़की अपने किसी पुरुष दोस्त के साथ डीसी चौक के पास कार में मिलने गई। इस दौरान दोनों के बीच आपत्तिजनक हरकतें हुई । ऐसे में रवि सोलंकी नाम के दरिंदे ने फोटो और वीडियो छुपके से बना लिया। फिर इसके बाद उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अपनी बनाई वीडियो को उसने देर रात साढ़े आठ बजे के आसपास लड़की का पीछा करके दिखाता है। ऐसे में वीडियो देखकर छात्रा डर और सहम जाती है। खबरों की मानें तो आरोपी दरिंदा अपने आप को दिल्ली पुलिस का आदमी बता रहा था। इस दौरान उसने लड़की को धमकी दिया, कि यह वीडियो वह वायरल कर देगा, साथ ही परिजनों को भी देखाएगा। बस इसी ऊलजलूल बातों में फंसाकर उसने लड़की के छत पर जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है और फिर वहां से रफूचक्कर हो जाता है।

मामले की छानबीन में पुलिस ने क्या बताया 

पुलिस ने अपने छानबीन में बताया कि, लड़की के माता शिक्षिका है, वहीं उसके पिता इंजीनियर हैं। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अपनी आपबीती अपने दोस्त को बताई इसके बाद प्रशांत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्रांच में तैनात संदीप तुषार और संदीप स्वामी की अगुवाई में आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुठकलां गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। ये वहीं पिस्टल है जिसे लड़की को दिखाकर आरोपी अपने आप को पुलिस वाला कहता था ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026