---Advertisement---

Delhi News: खुशखबरी! वैष्णो देवी के साथ खाटू श्याम, अयोध्या से जुड़ेगी दिल्ली, नई DTC बसें चलाकर भक्तों को तोहफा देने की तैयारी

Delhi News: राजधानी से कटरा वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या नगरी को सीधे बस रूट से जोड़ने की तैयारी है। दिल्ली सरकार इन रूट पर डीटीसी की नई बसें चलाने की योजना बना रही है, ताकि यात्रियों का सफर आसान हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 17, 2026 2:34 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी को देश के कई धार्मिक नगरियों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने इस संदर्भ में खास इनपुट साझा किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दिल्ली से कटरा वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या राम मंदिर के लिए नई डीटीसी बसें चलाने की योजना पर काम हो रहा है। इन नई रूटों पर बसें चलने से भक्तों को व्यापक तौर पर लाभ होगा। इससे वैष्णो देवी के साथ खाटू श्याम और अयोध्या का सीधा जुड़ाव दिल्ली से हो सकेगा। राजधानी की सरकार के इस योजना को लोगों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

राजधानी दिल्ली से जुड़ेंगी देश की प्रमुख धार्मिक नगरियां!

आस्था का केन्द्र माने जाने वाली देश की प्रमुख धार्मिक नगरियां राजधानी दिल्ली से जुड़ने वाली हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने संकेत दिया है कि सरकार राजधानी से कई रूटों पर डीटीसी बसें चलाने की योजना बना रही हो। इसमें कटरा वैष्णो देवी, खाटू श्याम और राम नगरी अयोध्या जैसी धार्मिक नगरियां शामिल हैं। डीटीसी की 50 नई एसी बसों को नए रूटों पर चलाने की तैयारी है। इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की यात्रा आसान हो सकेगी। साथ ही पर्यटन को भी गति मिलने से अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत हो सकेगी।

अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी सरकार!

दिल्ली सरकार अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने की दिशा में योजना बना रही है। इस क्रम में नानकसर दिल्ली को गाजियाबाद बस टर्मिनल, रेवाड़ी, करनाल, रोहतक, अलवर और जेवर जैसे रूट से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इन नए रूट पर डीटीसी बसों के सफल संचालन से यात्रियों को व्यापक तौर पर लाभ होगा। गौरतलब है कि हजारों की संख्या में लोग हर दिन पश्चिमी यूपी एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली पहुंचते हैं। सरकार का ये कदम ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इसके साथ ही कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 26, 2026

Punjab News

मई 26, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026

कल का मौसम 27 May 2026

मई 26, 2026

Anurag Dhanda

मई 26, 2026