---Advertisement---

Delhi Pollution पर सरकार का डंडा! 15000 गाड़ियों पर चला चाबुक तो 68 लाख जुर्माने का लगा फटका, फिर भी AQI 300 पार

Delhi pollution: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अडिग सरकार की तरफ से जबरदस्त एक्शन लिया गया। पहले ही दिन पर 15000 से ज्यादा गाड़ियों की चेकिंग की गई और बताया जा रहा है कि 68 लाख रुपए जुर्माने के तौर पर लिए गए हैं। आइए डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2026 11:37 पूर्वाह्न

Delhi Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Delhi pollution: ठंड की अभी शुरुआत ही नहीं हुई है और दिल्ली पॉल्यूशन की स्थिति पद से बेटर होती जा रही है। फिल्हाल AQI 310 है और विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीने में यह दोगुना से भी ज्यादा हो सकता है। ऐसे में सरकार की तरफ से पूरी तरह से सख्ती बरती गई है। दिल्ली पॉल्यूशन से निपटने के लिए एक्शन प्लान लागू कर दिया गया है और 1 नवंबर को पहले दिन पर ही पूरी सख्ती दिखाते हुए नियम तोड़ने वालों से 68 लाख से ज्यादा का जुर्माना लिया गया है। इस दौरान लगभग 15000 गाड़ियों की चेकिंग की गई तो 1500 से ज्यादा गाड़ियों को वापस बॉर्डर पर लौटाया गया। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

प्रदूषण की मार कम करने के लिए लगे इतने जुर्माने

दिल्ली पॉल्यूशन को लेकर सरकार पूरी तरह से सख्त है और ऐसे में जगह-जगह पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है की जिन चालकों के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं था उनसे 566 चालान काटे गए और 56.6 लाख वसूले गए। वहीं बॉर्डर पर एंट्री के नियम को तोड़ने वाले पर 2 लाख का जुर्माना लगाया गया। सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इन पाबंदियों से राहत दी गई। वहीं दिल्ली पॉल्यूशन को लेकर सख्ती रखते हुए निर्माण स्थलों पर 9.8 लाख का जुर्माना बटोरा गया है जहां धूल मिट्टी को रोकने के लिए सख्ती लगाई गई थी।

Delhi Pollution को लेकर सख्ती के लिए बनाए गए नियम

इसके साथ दिल्ली सरकार की तरफ से प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। जहां गाड़ियों की कम से कम उपयोग की जाए इसके लिए पार्किंग फीस को दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में 50% का कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होने की बात की गई है। इससे ट्रैफिक कम होगा और प्रदूषण का खतरा भी कम हो सकता है। वहीं नियम तोड़ने वाले पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली की AQI ने लोगों को किया हैरान

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 310 दर्ज किया गया है जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। बताया गया कि जहांगीरपुरी में 420 जबकि आईटीओ में 351, रोहिणी में 399 और पंजाबी बाग में 399 है। आगे सरकार की तरफ से शक्ति बढ़ाने पर इसमें क्या सुधार होता है यह देखना खास है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 2, 2026

Rahul Gandhi

नवम्बर 2, 2026

Punjab News

नवम्बर 1, 2026

Rashifal 2 November 2026

नवम्बर 1, 2026