---Advertisement---

हेल्थकेयर से लेकर ट्रांसपोर्ट तक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने Delhi Budget 2026 किया पेश, दिल्लीवालियों को ऐसे पहुंचेगा लाभ; जानें सबकुछ

Delhi Budget 2026: रेखा गुप्ता ने दिल्ली का बजट पेश किया। विकसित दिल्ली और हरित दिल्ली के लिए ₹1,03,700 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 24, 2026 4:15 अपराह्न

Delhi Budget 2026
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Budget 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपना बजट पेश किया। विकसित दिल्ली और हरित दिल्ली के लिए ₹1,03,700 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। माना जा रहा है कि इससे लाखों दिल्लीवासियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। बता दें कि जब से दिल्ली में बीजेपी सरकार ने शपथ ली है, हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। यमुना नदी को साफ करने का काम लगातार जारी है और इसके असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि खुद रेखा गुप्ता ने Delhi Budget 2026 को लेकर अहम जानकारी दी है।

बजट के बाद सीएम CM Rekha Gupta ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “दिल्ली का बजट 2026-27 प्रस्तुत किया गया। विकसित दिल्ली और हरित दिल्ली के लिए ₹1,03,700 करोड़ का विज़न। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, आवास और सामाजिक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, यह बजट बुनियादी ढांचे को मजबूत करता है, जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और प्रत्येक नागरिक के लिए अवसरों का विस्तार करता है।

बेहतर स्कूलों और अस्पतालों से लेकर मजबूत सड़कों, स्वच्छ जल, सतत ऊर्जा और ग्रामीण दिल्ली पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने तक, हर क्षेत्र प्रगति और सेवा, सुशासन और विकास को दर्शाता है”।

Delhi Budget 2026 में क्या है खास?

जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य के लिए ₹12,645 करोड़ का बजट आवंटित किया है। इसके अलावा “बजट 2026-27 में टूरिज्म विभाग का बजट ₹121 करोड़ से बढ़ाकर ₹412 करोड़ किया गया और आर्ट, कल्चर एंड लैंग्वेज के लिए अलग से ₹173 करोड़ का प्रावधान किया गया है।” इसके अलावा महिलाओं के लिए हाट खोले जाएंगे, ताकि उनके हुनर को बाजार से जोड़ा जा सके। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ रूपये आवंटित किया है।

इसके साथ ही “विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली के निर्माण के लिए पहली बार MCD को दिल्ली सरकार द्वारा ₹11,266 करोड़ देने का प्रावधान किया गया है।” सरकार के अनुसार 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लगभग 1.30 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी। इसके अलावा 10वीं कक्षा पास करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे छात्रों को डिजिटल शिक्षा में मदद मिलेगी।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026

कल का मौसम 27 May 2026

मई 26, 2026

Anurag Dhanda

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Mohan Yadav

मई 26, 2026