---Advertisement---

Holi 2023 in Delhi: देश के लिए ध्यान पर बैठे CM Kejriwal, होली की दी बधाई

Holi 2023 in Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। इसके बाद वे देश हित के लिए ध्यान पर बैठ गए हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 8, 2023 12:12 अपराह्न

Holi 2023 in Delhi
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023 in Delhi: देश भर में आज यानि बुधवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगोत्सव पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के हित में ध्यान लगाने का फैसला किया है।

ध्यान पर बैठे CM Kejriwal

आज यानि बुधवार को ध्यान लगाने से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे. राजघाट पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सूत्रों की मानें को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद केजरीवाल ध्यान पर बैठ गए हैं। कहा जा रहा है कि वे आज शाम पांच बजे तक ध्यान करेंगे।

ये भी पढ़ें: Holi 2023: राष्ट्रपति और PM मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, चारों तरफ होली की धूम

होली पर केजरीवाल ने दी बधाई (Holi 2023 in Delhi)

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं (Holi 2023 in Delhi) दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि- ‘सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और ढेर सारी ख़ुशियां लाए। समाज में हमारे आपसी भाईचारे की नींव और मज़बूत हो।

राघव चड्ढा ने दी बधाई

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सभी देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं, आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भी ट्वीट कर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज होली का दिन (Holi 2023 in Delhi) है। मैं अपनी तरफ से सभी दिल्ली वासियों को, देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं।

मोदी सरकार पर साधा निशाना

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि वर्तमान समय में जो अच्छा काम कर रहे हैं उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। जबकि जो देश लूट रहे हैं उनको बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे देश की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें: Holi 2023 in Rajasthan: राजस्थान में होली की धूम, CM Gehlot सहित इन राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026