---Advertisement---

MP Election 2023: भोपाल से AAP का चुनावी शंखनाद, CM केजरीवाल ने चला मुफ्त बिजली का दांव

आज दिल्ली के सीएम और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश चुनाव 2023 के लिए राजधानी भोपाल से चुनावी शंखनाद कर दिया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। इस जनसभा के माध्यम से एमपी की जनता से कहा कि इस बार आप हमें एक मौका देकर देखो, दिल्ली की तरह बिजली फ्री दूंगा, दिल्ली की तरह एमपी में भी 50 लाख तक का इलाज मुफ्त देंगे।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 14, 2023 10:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023: आज दिल्ली के सीएम और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश चुनाव 2023 के लिए राजधानी भोपाल से चुनावी शंखनाद कर दिया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने घोषणा की आने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि एक मौका दे दो, बिजली फ्री कर दूंगा।

राजधानी भोपाल से फूंका केजरीवाल ने चुनावी बिगुल

पिछले कई महीनों से AAP के प्रदेश प्रभारी मध्यप्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने में दिन-रात एक किए हुए थे। वो प्रदेश के पंचायत स्तर तक पार्टी के लिए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान छेड़े हुए थे। इन्हीं सब कवायदों के बाद आज भोपाल के भेल दशहरा मैदान में प्रदेशभर से जुटे प्रभारी,पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, समर्थकों भरी इस जनसभा को सीएम केजरीवाल ने संबोधित किया। इस जनसभा के माध्यम से एमपी की जनता से कहा कि एमपी की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। आपने भाजपा को 20 साल और कांग्रेस को 45 साल मौका देकर देख लिया। लेकिन प्रदेश को इनसे मिला क्या? मैं तो कहता हूं इस बार आप हमें एक मौका देकर देखो, अगर काम न किया तो वापस आपसे वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली की जनता गवाह है। जिसने हमें पहले 49 दिन का मौका दिया और फिर उन्हें हमसे प्रेम हो गया। दिल्ली को देख पंजाब ने हमसे प्रेम कर लिया। अब आप एक बार मौका देकर देखिए। दिल्ली की तरह बिजली फ्री दूंगा, दिल्ली की तरह एमपी में भी 50 लाख तक का इलाज मुफ्त देंगे।

ये भी पढ़ें: Punjab News: IPS अधिकारी संग शादी रचाएंगे पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस, जानें कौन हैं ज्योति

पंजाब के सीएम मान ने भी संबोधित किया

वहीं इस जनसभा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संबोधित किया। उन्होंने एमपी के लोगों से कहा कि आज एमपी की हालत भी तब के पंजाब जैसी ही है। जब हमारी सरकार नहीं थी। हमारे यहां के मालवा क्षेत्र की तरह ही एमपी से मिलती जुलती हैं। हमारी पार्टी भ्र्ष्टाचार के मुद्दे की अगुवा पार्टी है। हमने ईमानदारी से प्रशासन चलाया। आज सैकड़ों भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे हैं। बस नियत का फर्क है।

ये भी पढ़ें: UKPSC JE 2021: एक और भर्ती निरस्त, 3853 अभ्यर्थियों का चयन अधर में, जानें कब होगा फिर एग्जाम

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026