---Advertisement---

Rahul Gandhi Twitter Bio: राहुल गांधी ने ट्विटर पर खुद को बताया-Dis’Qualified MP

Rahul Gandhi Twitter Bio: राहुल गांधी ने ट्विटर का बायो चेंज कर लिया है। बायो में उन्होंने खुद को Dis’Qualified MP बताया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 26, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi Twitter Bio: ‘मोदी सरनेम’ मामले में राहुल गांधी को सूरत सेशन कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। कांग्रेस नेता को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वहीं, अब राहुल गांधी ने अपने बायो (Rahul Gandhi Twitter Bio) में खुद को अयोग्य सांसद बताया है। उन्होंने अपने बायो में लिखा- ‘Member of the Indian National Congress | Dis’Qualified MP.’

Rahul

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: राजघाट पर जुटे कांग्रेसी, राहुल के समर्थन में कांग्रेस का हल्ला बोल

एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह का आयोजन

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद पार्टी की ओर से आज एक दिवसीय सत्याग्रह किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो यह संकल्प सत्याग्रह सभी जिलों में किया जाएगा।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया था आरोप

गौर हो कि राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सत्य की राह पर देश के लिए मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं. इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि- ‘मैंने प्रधानमंत्री की आखों में डर देखा है – वो डरते हैं अडानी पर संसद में मेरे अगले भाषण से। उन्होंने सवाल किया था कि शेल कंपनियों द्वारा अडानी समूह में लगाया गया ₹20,000 करोड़ का विदेशी पैसा किसका है? ये सारा नाटक इसी सवाल से ध्यान भटकाने के लिए है।’

 

क्या है पूरा मामला

 

गौर हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। गुरुवार 23 मार्च को गुजरात की सूरत सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। इस नोटिफिकेशन के अनुसार 23 मार्च से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026