---Advertisement---

Rekha Gupta ने दिल्लीवासियों को दिया बड़ा तोहफा! कई रूटों पर नई DEVI BUS का संचालन शुरू; Delhi CM ने बस में किया सफर

Rekha Gupta: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2025 3:09 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: Delhi CM लगातार दिल्लीवासियों को सौगातें दे रही है, जिससे दिल्लवासियों को जबरदस्त फायदा हो रहा है। इसी बीच विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दिल्ली की सीएम Rekha Gupta दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। सबसे खास बात यह है कि यह DEVI BUS उन इलाकों में भी जा रही है, जहां अभी तक बसों का संचालन तक शुरू नहीं हुआ था, साथ ही इस बस में खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने भी यात्रा की।

Rekha Gupta ने DEVI BUS में किया सफर

बता दे कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई नेता मौजूद रहें। इसके बाद खुद सीएम Rekha Gupta ने इन बसों में यात्री कि और स्थिति का जायजा लिया, इसके अलावा उनके साथ दिल्ली के कई मंत्री मौजूद रहें।

PM Modi ने 200 नई बसों को दिखाई हरि झंडी

बता दें कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई, जो स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देगी और सतत विकास के प्रति भारत की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसका उद्देश्य सतत विकास और स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त, इससे दिल्ली के लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ में भी सुधार होगा। बता दें कि बड़ी संख्या में दिल्ली के लोग एक गंतव्य से दूसरे गंतव्य तक जानें के लिए बसों का ही इस्तेमाल किया जाता है, खासकर महिलाएं की संख्या इसमे अधिक है, क्योंकि महिलाओं के लिए बसें पूरी तरह से फ्री है। गौरतलब है कि Delhi CM Rekha Gupta की अगुवाई में लगातार दिल्ली में नए-नए कार्य किए जा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026