---Advertisement---

Republic Day 2023 पर DMRC दे रही बड़ा तोहफा, ये लोग Delhi Metro में कर सकते हैं मुफ्त सफर

Republic Day 2023: अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस दिल्ली मेट्रो में सफर करने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है दरअसल DMRC की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जो लोग उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 25, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Republic Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2023: अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस दिल्ली मेट्रो में सफर करने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है दरअसल DMRC की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जो लोग उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम वाली जगह यानी कर्तव्यपथ पर जा रहे हैं तो उन लोगों को टिकट लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अलावा ई-टिकट वाले लोग और आमंत्रित किए गए लोग भी दो मेट्रो में मुफ्त सफर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः CM Kejriwal ने फिर मांगा एलजी से समय, नहीं दी स्वीकृति- विधायकों के साथ चाहते थे मिलना

जारी किए जाएंगे कूपन

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस वाले दिन जो लोग कर्तव्य पथ पर परेड देखने जाएंगे उनके लिए मेट्रो में सफर की सुविधा मुफ्त में दी जाएगी। इसके लिए आपके पास ई-निमंत्रण कार्ड होना जरूरी है। मेट्रो में मुफ्त सफर करने के लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से कूपन उपलब्ध कराए जाएंगे। कूपन उपलब्ध कराने का समय सुबह 4.30 बजे से 8 बजे तक है। इन कूपन के जरिए आप दोपहर दो बजे तक ही मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल सकते हैं। अगर आप मेट्रो की फ्री सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको अपने साथ सरकारी फोटो पहचान पत्र लाना होगा और इसे मेट्रो स्टेशन पर अधिकारियों के सामने पेश करना होगा।

कौन से मेट्रो स्टेशन कब तक रहेंगे बंद

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के दो मेट्रो स्टेशन उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय के एंट्री और एग्जिट गेट राजस्व सेवाओं की शुरुआत से दोपहर बारह बजे तक बंद रहेंगे। यात्री मेट्रो लाइन को बदलने के लिए केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

मेट्रो पार्किंग रहेंगी बंद

बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 26 जनवरी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः CITROEN EC3 का किया गया REVIEW, जानें कार में क्या है खास जो इसे बनाता है औरों से अलग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026