---Advertisement---

Delhi Zoological Park में सफेद बाघ के शावकों का कर सकेंगे दीदार, जानें क्या हैं इनकी खूबियां

दिल्ली के पार्क में अब लोगों को दिदार करने के लिए सफेद बाघ भी मिलेंगे।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 20, 2023 4:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Zoological Park: दिल्ली में केंद्र सरकार लगातार पर्यटक को बढ़ावा देने का काम कर रही है। ऐसे में केंद्र सरकार के मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली के टूरिस्टों के लिए एक बड़ी सौगात प्रदान की है। अब यहां घूमने आने वाले लोग सफेद बाघ का दीदार भी कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को जूलॉजिकल पार्क में सफेद बाघ शावकों को छोड़ा है। बता दें कि जूलॉजिकल पार्क में 8 महीने पहले सीता बाघिन ने दो सफेद शावकों को जन्म दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में इस समय चार सफेद बाघ है। इसमें से 3 नर है और एक मादा है। वहीं आज छोड़े गए इन सफेद बाघों में एक नर है और एक मादा है।

सफेद बाघ की खूबियां नहीं जानते होंगे आप

देश में सफेद बाघ कुछ ही जगह पर देखने को मिलते हैं। यह बाघ सामान्य बाघों से भी एकदम से अलग होते हैं। अक्सर हम सभी ने जिन बाघों को देखा है वह लाल और मिश्रित रंग के होते हैं। वहीं इन बाघों का वक्ष का भीतरी भाग और पैर सफेद होता है साथ ही इनके शरीर पर भी हल्के काले रंग ली लकीर के जैसे लाइन बनी होती है। इन बाघों के बच्चे देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं मात्र 6 महीने में ही इनके बच्चे खूब दौड़ने लगते हैं। वहीं इनका आकार भी काफी बड़ा होता है। ये सफेद बाघ फुर्तीले कम होते हैं लेकिन 2 से 3 सैलून में एकदम से परिपक्व हो जाते हैं। वहीं इनके बारे में बताया जाता है कि 10 हजार से भी अधिक बाघों की जीन में हुए बदलाव के बाद इनका जन्म होता है।

इसे भी पढ़ेंःKarnataka Election 2023: पूर्व CM Jagadish Shettar ने छोड़ी भाजपा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

बाघों की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम

सरकार की तरफ से भी इन बाघों की सुरक्षा का खासा इंतजाम किया गया है। वहीं इन सफेद बाघों के बच्चों के लिए 1500 वर्गफुट क्षेत्र अलग से निर्धारित किया गया है। इस 1500 वर्गफुट क्षेत्र केवल सफेद बाघ के बच्चे ही खेल सकते हैं। सरकार की तरफ से इन बाघों के बाड़े में वाटर पूल, वाटर पॉन्ड, वाटर स्प्रिंकलर भी बनाया गया है। इसमें पानी भरा जाएगा। इसके साथ ही इनके खाने पीने की भी व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ेंः Uddhav Thackeray on BJP: RSS और भाजपा पर जमकर बरसे उद्धव, बोले- ‘हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवाद है और उनका गोमूत्रधारी’

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Rashifal 13 March 2026

मार्च 12, 2026