---Advertisement---

Dhirendra Shastri: मुश्किल समय में शेख ने दिया था पंडित धीरेंद्र शास्त्री का साथ, जानें कैसी है दोनों की मित्रता

Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश का बागेश्वर धाम अब सदैव सुर्खियों में रहता है और साथ ही सुर्खियों में रहते हैं कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी। कभी अपने बुलडोजर वाले बयानों को लेकर तो कभी हिन्दू राष्ट्र को लेकर दिए गए बयानों को लेकर।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 23, 2023 1:58 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश का बागेश्वर धाम अब सदैव सुर्खियों में रहता है और साथ ही सुर्खियों में रहते हैं कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी। कभी अपने बुलडोजर वाले बयानों को लेकर तो कभी हिन्दू राष्ट्र को लेकर दिए गए बयानों को लेकर। शास्त्री जी की चर्चा तो अब सियासत में भी होने लगी है और देश के अनेक हिस्सों में राजनेता उनसे आशीर्वाद लेने आते रहते हैं। इस बीच उन्हीं से जुड़ी एक कड़ी हैं उनके मुस्लिम दोस्त शेख मुबारक। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वयं भी उनका जिक्र कई बार अपनी कथाओं में किया है। उन्होनें बताया है कि कैसे शेख मुबारक ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया था। ऐसे में हमने सोचा क्यों ना हम शेख मुबारक और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दोस्ती की कहानी को आप तक पहुंचाएं और बताएं कि आखिर इन दोनों की दोस्ती कितनी गहरी है।

शेख मुबारक और पंडित शास्त्री जी के मित्रता के 12 वर्ष

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने अपने एक कथा संबोधन के दौरान बताया था कि उनके और शेख मुबारक के मित्रता को 12 वर्ष हो गए हैं। उन्होनें शेख मुबारक का जिक्र करते हुए कहा था कि वो आज भी मेरे मित्र हैं और उनका पूरा परिवार पिछले 60 सालों से राम नाम का संकीर्तन करता रहा है। शेख मुबारक को लेकर आचार्य शास्त्री जी ने यह भी कहा कि वो हर दिन सुंदरकांड का पाठ करते हैं और मेरे बेहद ही मुश्किल समय में उन्होनें मेरा साथ निभाया है। शेख मुबारक का घर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गांव के बगल वाले गांव बमीठा में ही है। आस-पास के होने को नाते आज से 12 वर्ष पूर्व इन दोनों में दोस्ती हो गई थी।

मुश्किल समय में शेख मुबारक ने साथ निभाया था

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब सड़कों पर निकलते हैं तो उनेक साथ गाड़ियों का जत्था निकलता है। वह चार्टर्ड प्लेन में सफर करते भी नजर आते हैं। पर एक समय ऐसा था जब शास्त्री जी के घर में संसाधनों का बेहद अभाव था। आर्थिक तंगी से शास्त्री जी की हालत खराब थी। उस विषम परिस्थिती के दौरान शेख मुबारक ने पंडित शास्त्री जी की मदद की थी। अपने बीते दिनों को याद करते हुए पंडित शास्त्री जी ने बताया था कि उनकी बहन की शादी के दौरान उनके घर पर पैसे नहीं थे। इसके अतिरिक्त भी कई तरह की परेशानियां थी। इस संबंध में जब उन्होंने अपने मित्र को जानकारी दी तो शेख मुबारक ने बगैर मांगे उन्हें 20000 रुपये दे दिए थे। इसके अतिरिक्त शास्त्री जी की बहन के विवाह में भी शेख के परिवार ने उनकी खूब मदद की थी।

आज भी कायम है मित्रता

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और शेख मुबारक की राह भले अलग हो पर उनकी मित्रता आज भी कायम है। शेख मुबारक ने कहा था कि वो आज भी अपने मित्र पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से फोन पर बात करते हैं। उन्हें खुशी है कि उनका मित्र इतना आगे है। हालाकि उनकी विवादित बयानों से शेख मुबारक सहमति नहीं रखते हैं। इसके अतिरिक्त पंडिक शास्त्री जी ने भी कहा था कि भगवान बाला जी शेख मुबारक जैसा एक-एक मित्र सबको दें जो विषम परिस्थितियों में भी अपने मित्र का साथ ना छोड़े।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026