---Advertisement---

Eid-ul-Adha 2024: पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बकरीद की दी बधाई, जानें डिटेल

Eid-ul-Adha 2024: बकरीद के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 17, 2024 10:54 पूर्वाह्न

Eid-ul-Adha 2024
Follow Us
---Advertisement---

Eid-ul-Adha 2024: पूरे भारत में आज यानि 17 जून को ईद-उल-जुहा का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस दिन नवाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाती है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “ईद-उल-अधा की शुभकामनाएँ!

यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्योहार हमें अपनी ख़ुशहाली को सबके साथ, विशेषकर ज़रूरतमंद लोगों के साथ, बाँटने का संदेश देता है।

आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें”।

राहुल गांधी ने दी बधाई

ईद मुबारक! यह विशेष दिन सभी के लिए समृद्धि, खुशी और सद्भाव लाए।

मैं कामना करता हूं कि देश प्रगति करे

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, “मैं ईद अल अधा त्योहार के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं सभी से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील करता हूं। मैं कामना करता हूं कि देश प्रगति करे।

एक भारत श्रेष्ठ भारत

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ”हमारा देश दुनिया में अनोखा है, जहां हर धर्म और मजहब के लोग रहते हैं और दुनिया का हर त्योहार मनाया जाता है। हम एक-दूसरे का त्योहार मनाते हैं और इसे ही हम विविधता में एकता कहते हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 21, 2026

Punjab News

जून 21, 2026

Punjab News

जून 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 21, 2026

Rashifal 22 June 2026

जून 21, 2026

Rain Alert 22 June 2026

जून 21, 2026