---Advertisement---

Fastag KYC Update: आखिरी मौका! अगर ये नहीं किया तो होगा तगड़ा नुकसान; जानें अपडेट करने का पूरा प्रोसेस

Fastag KYC Update: अगर आप भी फास्टैग का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि फास्टैग में केवाईसी अपडेट करने की आज अंतिम तारीख है। एक बार फास्टैग डी-एक्टिवेट यह ब्लैक लिस्ट हो गया तो आप टोल प्लाजा पार नहीं कर पाएंगे। अगर आपने अभी तक फास्टैग में केवाईसी अपडेट ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 31, 2024 12:58 अपराह्न

Fastag KYC Update
Follow Us
---Advertisement---

Fastag KYC Update: अगर आप भी फास्टैग का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि फास्टैग में केवाईसी अपडेट करने की आज अंतिम तारीख है। एक बार फास्टैग डी-एक्टिवेट यह ब्लैक लिस्ट हो गया तो आप टोल प्लाजा पार नहीं कर पाएंगे। अगर आपने अभी तक फास्टैग में केवाईसी अपडेट नही किया तो आपको परेशान होने की जरूरत नही है। चलिए आपको बताता है कि आप कैसे फास्टैग में केवाईसी अपडेट कर सकते है।

Fastag KYC Update के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप सोच रहे है कि Fastag KYC Update के लिए किन किन जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी तो आपको बता दें कि आपके पास गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तो होना ही चाहिए। साथ ही आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

Fastag KYC Update
Fastag KYC Update

घर बैठे कैसे करें Fastag KYC Update


•सरकार की आधिकारिक वेबसाइट fastag.ihmcl.com पर जाएं।

•मोबाइल नंबर और पासवर्ड या OTP के साथ अकाउंट लॉग इन करें।

•डैशबोर्ड के लेफ्ट साइड मेन्यू में MY PROFILE ऑप्शन चुनें।

•यहां आप KYC के समय सबमिट की गई प्रोफाइल डीटेल्स देख सकते हैं।

•KYC के सब-सेक्शन में ‘Customer Type’ में जरूरी जानकारी भरें।

•आपको KYC वेरिफिकेशन से पहले डिस्क्लेमर पर टिक करना होगा।

ऑफलाइन Fastag KYC Update कैसे करें

अगर आपको ऑनलाइन फास्टैग केवाईसी अपडेट करने में दिक्कत आ रही है तो आप ऑफलाइन के माध्यम से भी आसानी से केवाईसी करवा सकते है। इसके लिए आपको उस बैंक में जाना होगा जिससे आपका फास्टैग जुड़ा होगा। वहां आपको एक केवाईसी फार्म मिलेगा। जिसे पूरा भर कर बैंक में जमा करना होगा। इसके बाद आपका फास्टैग अपडेट हो जाएगा और इससे जुड़ा हुआ मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026