---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कन्नड़ अभिनेता शिव कुमार की पत्नी गीता ने थामा कांग्रेस का हाथ, बताई इसकी वजह

Karnataka Election 2023: कन्नड़ अभिनेता शिव कुमार की पत्नी गीता शिव राजकुमार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वो जनता दल (एस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अप्रैल 29, 2023 11:16 पूर्वाह्न

Geetha Shivarajkumar Joins Congress
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कन्नड़ अभिनेता शिव कुमार की पत्नी गीता शिव राजकुमार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गीता कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता दिवंगत राजकुमार की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस बंगारप्पा की बेटी हैं। वो जनता दल (एस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

शुक्रवार (28 अप्रैल) को उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के शिवकुमार, पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ और उनके छोटे भाई मधु बंगारप्पा की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा। गीता के छोटे भाई मधु बंगारप्पा सोराबा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार भी हैं। वहीं, गीता के दूसरे भाई और पूर्व मंत्री कुमार बंगारप्पा BJP में हैं। वह सोराबा से BJP के उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोलीं गीता शिव राजकुमार

कांग्रेस में शामिल होने के बाद गिता शिव राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस एक ऐतिहासिक पार्टी है, जिसने मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने कहा कि वह कनकपुरा क्षेत्र में शिवकुमार और सोराबा में अपने भाई मधु के लिए प्रचार करेंगी। इसके अलावा पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे पूरा करेंगी।

पूर्व मंत्री भी कांग्रेस में हुए शामिल

वहीं, पूर्व मंत्री और जनता दल (एस) नेता बी. बी निंगैया भी कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी द्वारा टिकट काटने पर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जनता दल (एस) ने पहले उन्हें मुदिगेरे विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था, लेकिन बाद में  पार्टी ने मौजूदा विधायक एमपी कुमारस्वामी को टिकट दे दिया। एमपी कुमारस्वामी पहले BJP के नेता थे, लेकिन पार्टी ने उन्हे टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वो जनता दल (एस) में शामिल हो गए।

ये भी पढे़ं: Jitendra Singh on PM Modi: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, पुलवामा हमले पर PM Modi को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026