---Advertisement---

दिनदहाड़े 45 लाख की लूट के बाद Ghaziabad में सनसनी, बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम 

Ghaziabad News: दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में बदमाश आए दिन लूट, चोरी, छीना झपटी, मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। खबर अब गाजियाबाद से है। जहां बदमाशों ने दिन के उजाले में ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 4, 2023 1:33 अपराह्न | Updated: अगस्त 5, 2023 2:54 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में बदमाश आए दिन लूट, चोरी, छीना झपटी, मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। खबर अब गाजियाबाद से है। जहां बदमाशों ने दिन के उजाले में ही दो सोना कारोबारियों से लूट की घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम तक पहुंचाया है।

बताया जा रहा है, सोना कारोबारियों के पास कार में करीब 45 लाख का सोना था। जिसे बदमाशों ने प्लान के मुताबिक घटना को अंजाम देते हुए कारोबारियों से सोने से भरा बैग को  लेकर रफूचक्कर हो लिए। इसके बाद जब लोगों को इस लूट के बारे पता चला, तो पूरे गाजियाबाद में सनसनी फैल गई। 

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने उड़ाए लाखों का माल

बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद) के सिहानी गेट का है। जहां बदमाशों ने दो सोना कारोबारियों को अपना शिकार बनाया है। बताया जा रहा है, दोनों सोना कारोबारियों की मेरठ में ज्वेलरी शॉप है। वह गाजियाबाद राजीव शर्मा ज्वेलरी शॉप पर गोल्ड लेने आए थे। इस दौरान जब कारोबारी गोल्ड से भरा बैग लेकर मेरठ के लिए निकले, तभी रास्ते में सिहानी गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने बताया कि उनके कार से तेल निकल रहा है। ऐसे में सोना कारोबारी जहांगीर ने कार रोक दिया। इसके बाद जब वह बाहर निकले तो अचानक से उनके चेहरे पर बदमाशों ने स्प्रे कर दिया। जिसके बाद वह कुछ देर बेहोश हो गए। इतने में बदमाशों ने गोल्ड से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। 

थाने में दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद दोनों कारोबारियों (जहांगीर और इस्राइल) ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके मुताबिक बैग में करीब 750 ग्राम सोना था। जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए है। 

वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने शक जताया है, कि इसमें ठक–ठक गैंग का हाथ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उनके मुताबिक बहुत जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026