---Advertisement---

Govardhan Puja 2024 पर Yogi Adityanath ने की गौ-सेवा, Mohan Yadav, Nayab Saini समेत इन मुख्यमंत्रियों ने जारी किया संदेश

Govardhan Puja 2024: प्रकाश पर्व दिवाली (दीपोत्सव) के बाद आज देश के विभिन्न हिस्सों में गोवर्धन पूजा धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस खास अवसर पर बधाई संदेश जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 2, 2024 1:24 अपराह्न

Govardhan Puja 2024
Follow Us
---Advertisement---

Govardhan Puja 2024: प्रकाश पर्व दिवाली (दीपोत्सव) के बाद आज देश के विभिन्न हिस्सों में गोवर्धन पूजा धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस खास अवसर पर बधाई संदेश जारी किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की बात करें तो उन्होंने आज गोरखनाथ मंदिर में गौ-सेवा भी की है।

MP के सीएम डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2024) के अवसर पर गौवंश संरक्षण पर जोर देते हुए अहम बात कही है। ऐसे में आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि गोवर्धन पूजा पर अन्य किस राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश की जनता के नाम बधाई संदेश जारी किया है।

Govardhan Puja 2024- CM Yogi Adityanath ने की गौ-सेवा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2024) के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गौ-सेवा की है। इस दौरान उन्होंने गौवंशों को गुड़ खिलाया है। इसकी तस्वीर गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी की गई है।

सीएम योगी के एक्स हैंडल से भी एक पोस्ट जारी किया गया है जिसमें प्रदेशवासियों के नाम शुभकामना संदेश लिखा गया है। यूपी सीएम के आधिकारिक हैंडल से जारी पोस्ट में लिखा गया है कि “गोवंश संवर्धन व प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी भाव को प्रदर्शित करती गोवर्धन पूजा की प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि प्रदेश वासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण करें और सुख, समृद्धि व आरोग्यता प्रदान करें।”

Govardhan Puja 2024- CM Mohan Yadav ने गौवंश संरक्षण पर दिया जोर

गोवर्धन पूजा पर मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गौवंश संरक्षण पर जोर दिया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में गौमाता अति पूजनीय हैं और हम सभी को सुख, समृद्धि, संपन्नता, वैभव का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। प्रभु श्री कृष्णजी व गौमाता से प्रार्थना है कि प्रदेश वासियों पर आपकी कृपा सदैव बनी रहे।”

गोवर्धन पूजा पर Nayab Saini, Atishi समेत इन मुख्यमंत्रियों की खास प्रतिक्रिया

दिल्ली की सीएम आतिशी (CM Atishi) ने भी गोवर्धन पूजा पर सभी देशवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस पावन दिन भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करती हूँ कि, सभी के जीवन से दुखों को दूर कर सुख,समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) ने भी सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी है। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “जय श्रीकृष्ण। समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रभु की कृपा सभी पर बनी रहे।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने खास अंदाज में सभी प्रदेशवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया है। उनके सोशल मीडिया हैंडल से जारी एक पोस्ट में लिखा गया है कि “पर्यावरण, धरती और गोवंश के संरक्षण-संवर्धन के प्रतीक गोवर्धन पूजा की समस्त प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! द्वारकाधीश प्रभु श्री कृष्ण से प्रार्थना है कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहे तथा गौ माता की असीम कृपा से राजस्थान सदैव विकास के पथ पर अविराम गतिशील रहे। जय श्री कृष्ण! जय गौ माता!”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने भी गोवर्धन पूजा पर खास प्रतिक्रिया दी है। उनके सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “आप सभी को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें प्रकृति, पशुधन और कृषकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सदैव खुशहाली और समृद्धि बनी रहे।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026