---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘चुनावी वादे हमेशा जुमला..,’ लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र कर हरियाणा सरकार पर बरसे आप नेता, लगाए गंभीर आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे सरकार महिलाओं से किए गए वादों से पलट रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 12, 2026 4:49 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ अपना पक्ष रखने वाले आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने एक बार फिर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों और खिलाड़ियों समेत सभी वर्गों के मुद्दे उठाने वाले अनुराग ढ़ांडा ने लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र किया है। आप नेता ने बताया है कि कैसे हरियाणा सरकार चुनाव से पूर्व किए गए अपने वादों से पलट रही है। उन्होंने सरकार पर पहले भी लाडो लक्ष्मी योजना के संदर्भ में गंभीर आरोप लगाए थे। एक बार फिर योजना के अंतर्गत मिलने वाले वित्तिय सहायता का जिक्र कर अनुराग ढ़ांडा ने निशाना साधा है।

लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र कर हरियाणा सरकार पर बरसे Anurag Dhanda

आप नेता ने आज मुखरता से अपना पक्ष रखते हुए लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार पर अपने वादों से पलटने का आरोप भी लगाया है।

सीएम नायब सैनी के बयानों से जुड़ा वीडियो पोस्ट कर अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “बीजेपी के चुनावी वादे हमेशा जुमला ही साबित होते हैं। चुनाव में महिलाओं से 2100 रुपये हर महीने का वादा अब घटते घटते 1100 तक आ चुका है। कुछ तो शर्म करो नायब सैनी जी।” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया ऐसे दौर में आई है जब सरकार ने फरवरी 2026 से लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं को 1100 रुपए मासिक की वित्तिय सहायता देने का ऐलान किया है।

योजना में गड़बड़ी का जिक्र कर पहले भी निशाना साध चुके हैं आप नेता

मालूम हो कि इससे पूर्व भी कई मौकों पर अनुराग ढ़ांडा लाडो लक्ष्मी योजना में गड़बड़ी का जिक्र कर हरियाणा सरकार पर निशाना साध चुके हैं। अनुराग ढ़ांडा ने पूर्व में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिल रही है। राज्य सरकार महिलाओं के साथ भेदभाव कर कम संख्या में लाभार्थी वर्ग चुन रही है। इसको लेकर वे कई बार सीएम सैनी को सवालों के घेरे में खड़ा कर चुके हैं। हालांकि, इस बार आप नेता ने लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि का जिक्र कर सरकार पर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 13, 2026