---Advertisement---

Anurag Dhanda: तस्करी रोकने पर पुलिसकर्मी को धमकी! हरियाणा में सरकारी महकमे की मिलीभगत देख भड़क उठे आप नेता, साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने एक पुलिसकर्मी की आपबीती साझा करते हुए हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तस्करों के संरक्षण की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 24, 2026 1:35 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: जनहित से जुड़े मुद्दे पर मुखरता से बोलने वाले आप नेता ने एक बार फिर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने उस पुलिसकर्मी की व्यथा साझा की है जिसे नशीले पदार्थ की तस्करी रोकने पर धमकी मिल रही है। पुलिसकर्मी की आपबीती को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। आप नेता का स्पष्ट रुख है कि हरियाणा में सीएम सैनी की सरकार है या ड्रग्स तस्करों की जो एक पुलिसकर्मी को इस कदर परेशान होना पड़ रहा है। इस प्रकरण को लेकिर सियासी हो-हल्ला भी मचा है।

हरियाणा सरकार पर Anurag Dhanda का करारा प्रहार!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ हरियाणा सरकार पर फिर जोरदार प्रहार किया है।

अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से एक पुलिसकर्मी की व्यथा साझा की गई है। आप नेता लिखते हैं कि “हरियाणा में नायब सैनी सरकार है या ड्रग्स तस्करों की सरकार है? एक पुलिस कर्मी को नशा रोकने पर धमकियाँ मिल रही हैं। पुलिस के सीनियर अधिकारी उसे झूठे केस में फँसाने की धमकी दे रहे हैं। जब पुलिसकर्मी ही इतना मजबूर है कि सोशल मीडिया पर अपना दर्द बताना पड़ रहा है तो सोचिये ड्रग्स का कारोबार हरियाणा में बीजेपी सरकार की सरपरस्ती में कैसे खुलेआम चल रहा है।” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

जनहित से जुड़े मुद्दे उठा रहे आप नेता!

मुखरता से अपना पक्ष रखने वाले अनुराग ढ़ांडा लगातार जनहित से जुड़े मुद्दें उठा रहे हैं। उन्होंने आज पुलिसकर्मी की आपबीती साझा कर सरकार पर सवाल उठाए हैं। इससे पूर्व अनुराग ढ़ांडा ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड, सरकारी स्कूल में एक्यपायर चॉकलेट वितरण, लाडो लक्ष्मी योजना व अन्य कई मोर्चों पर सरकारी खामियां ढूंढ़कर सरकार को निशाने पर लिया था। अनुराग ढ़ांडा लगातार इन सभी खामियों का जिक्र कर हरियाणा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पुलिसकर्मी की आपबीती साझा करते हुए सरकार को फिर कटघरे में खड़ा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026