---Advertisement---

Heatwave Alert 15 April 2026: मध्यप्रदेश, राजस्थान में दिखेगा हीटवेव का प्रकोप, तो पहाड़ों पर मौसम की आंख मिचौली से हाहाकार, जानें वेदर रिपोर्ट

Heatwave Alert 15 April 2026: देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर धीरे-धीरे दिखना शुरू हो चुका है। जो एक चिंता का विषय है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2026 6:42 अपराह्न

Heatwave Alert 15 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 15 April 2026: देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर धीरे-धीरे दिखना शुरू हो चुका है। जो एक चिंता का विषय है, क्योंकि अभी अप्रैल की ही महीना शुरू हुआ है। कई जगहों पर तापमान अभी से ही 40 के पार पहुंच चुका है। दोपहर को तो घर से निकलना मुश्किल हो चुका है। उत्तर भारत के कई राज्यों में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं विभाग ने आने वाले कुछ दिन ऐसी ही रहने की संभावना जताई है। क्या दिल्ली, क्या यूपी और क्या एमपी हर जगह गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट।

मध्यप्रदेश, राजस्थान में दिखेगा हीटवेव का तांडव – Heatwave Alert 15 April 2026

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ग्वालियर, चंबल, सागर और भोपाल संभाग में लू चलने की आशंका जताई गई है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेंगी। वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो राजस्थान में भी गर्मी अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है।

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा समेत कई जिलों में तापमान 42-45 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है।

हीटवेव के दौरान बरतें ये सावधानियां

तेज गर्मी और लू के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बाहर काम करने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। विभाग के मुताबिक दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी पिएं। हल्के और ढीले कपड़े पहनें। सिर को ढककर रखें। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन और छाता इस्तेमाल करें।

पहाड़ों पर मचेगा मौसम का तांडव

देश के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान का दौर देखने को मिल सकता है। इस अचानक बदलाव से लोगों की परेशानियां बढ़ने की आशंका है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन साथ ही फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026