---Advertisement---

Heatwave Alert 24 May 2026: दिल्ली समेत इन जगहों पर मौत बरसाएगी गर्मी, तो राजस्थान, हरियाणा में टूटेगा सालों का रिकॉर्ड, चेक करें वेदर रिपोर्ट

Heatwave Alert 24 May 2026: मैदानी इलाकों में हीटवेव का कहर इस कदर है कि लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 23, 2026 6:31 अपराह्न

Heatwave Alert 24 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 24 May 2026: मैदानी इलाकों में हीटवेव का कहर इस कदर है कि लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। सुबह 8 बजे से सूरज देवता अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू करते है और दोपहर तक तो स्थिति बहुत ही ज्यादा चिंताजनक हो जाती है। एसी, कूलर काम नहीं कर रहे है। राजधानी में तो तापमान लगातार 44, 45 बना हुआ है। प्रशासन की तरफ से चेतावनी जारी की जा रही है। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई जगहों पर प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बिहार, यूपी में भी स्थिति बहुत ही ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।

दिल्ली-हरियाणा में मौत बरसाएगी गर्मी

राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार गर्मी का कहर जारी है। तापमान लगातार 44, 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सुबह 8 बजे के बाद ऐसी धूप हो रही है, मानो शरीर को जला देगी। इसके अलावा आने वाले दिनों के लिए भी विभाग ने हीटवेव का ऑरेज अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने राजघाट, पूसा, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, राजघाट, सफदरजंग समेत कई जगहों पर तेज सतही हवाएं, लू का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक है। विभाग ने पानीपत, सोनीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला समेत कई जगहों पर लू और गर्म हवाओं की चेतावनी जारी कर दी है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान में मौसम का मिजाज इन दिनों काफी बदलता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। विभाग के मुताबिक जयपुर, सीकर, चुरू, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, दौसा समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार-उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल – Heatwave Alert 24 May 2026

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर इस कदर जारी है कि कई जिलों को सबसे ज्यादा गर्म जिला विभाग ने घोषित कर दिया है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जिले इस लू की चपेट में है। जिसमे प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, बरेली, अयोध्या, बलिया, गोरखपुर समेत कई जिले शामिल है।

उत्तर प्रदेश में लगातार स्थिति चिंताजनक हो गई है। तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने जा रहा है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो यहां भी स्थिति बेहद चिंताजनक है। विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, सासाराम, भागलपुर, बेगूसराय, गया समेत कई जगहों पर लू के साथ गर्म हवाओं का भी अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026