---Advertisement---

Exclusive: पत्रकारों के लिए सुरक्षा पहले! फाउंडेशन फॉर डेमोक्रेटिक जर्नलिज्म ने नोएडा में मुफ्त हेलमेट वितरित किए

Helmet Road Safety: फाउंडेशन ऑफ डेमोक्रेटिक जर्नलिज्म का जन्म भारतीय पत्रकारिता को गौरवान्वित करने के मकसद से हुआ है। यह एक भारतीय गैर-लाभकारी एनजीओ है। यह भारत के सबसे पसंदीदा संगठन के रूप में सामने आ रहा है, जो मीडिया कर्मियों के हितों के लिए काम कर रहा है। Foundation of Democratic Journalism की तरफ ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 7, 2024 6:33 अपराह्न | Updated: मार्च 7, 2024 11:18 अपराह्न

Exclusive
Follow Us
---Advertisement---

Helmet Road Safety: फाउंडेशन ऑफ डेमोक्रेटिक जर्नलिज्म का जन्म भारतीय पत्रकारिता को गौरवान्वित करने के मकसद से हुआ है। यह एक भारतीय गैर-लाभकारी एनजीओ है। यह भारत के सबसे पसंदीदा संगठन के रूप में सामने आ रहा है, जो मीडिया कर्मियों के हितों के लिए काम कर रहा है।

Foundation of Democratic Journalism की तरफ से मुफ्त में हेलमेट वितरित किए गए

https://twitter.com/tyagiih5/status/1765684608970936467
Exclusive
Helmet Road Safety

फाउंडेशन ऑफ डेमोक्रेटिक जर्नलिज्म की तरफ से नोएडा फिल्म सिटी के सेक्टर 16 में मीडिया कर्मियों को मुफ्त में हेलमेट वितरित किया गया। सेक्टर-16 में तैनात यातायात उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने कहा कि एफडीजे द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है। उन्होंने अपने हाथो से दो पहिया चालकों को मुफ्त में हेलमेट वितरित किया। साथ ही चालकों से अपील करते हुए कहा कि आपका जीवन बहुत मूल्यवान है, अगर आप सावधान रहेंगे और रोड पर प्रतिस्पर्धा नही करेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे और आपका परिवार स्वस्थ्य रहेगा। आपको ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सुभकामनाएँ।

Exclusive
Helmet Road Safety

क्या है (Foundation of Democratic Journalism)

फाउंडेशन ऑफ डेमोक्रेटिक जर्नलिज्म एक भारतीय गैर-लाभकारी एनजीओ है। बता दें कि यह एनजीओ मीडिया कर्मियों के लिए काम करता है। इस एनजीओ का मकसद देश की जड़ो को मजबूत करने के लिए राष्ट्र निर्माण के उपाय के रूप में कार्य करना है।

कैसे काम करता है (FDJ)

कई बार देखा गया है कि मीडिया कर्मियों को दैनिक जीवन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन चलाते समय मीडिया कर्मी हादसे का शिकार हो जाते है। इन परिस्थितियों में फाउंडेशन ऑफ डेमोक्रेटिक जर्नलिज्म उनकी और उनके परिवार की आर्थिक मदद करता है। डीएनपी न्यूज नेटवर्क के रिपोर्टर से बात करते हुए एफडीजे के प्रोजेक्ट हेड उत्कर्ष श्योराण ने सभी मीडिया कर्मियों से इस मुहीम का हिस्सा बनने की अपील की है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026