---Advertisement---

Himachal News: दिल्ली के बाद सीएम-गवर्नर का मुद्दा हिमाचल में गरमाया, AAP विधायक ने ली चुटकी  

Himachal News: आपने अक्सर CM और गवर्नर के बीच तकरार के बारे में तो सुना ही होगा। ऐसे में हमेशा  किसी मुद्दे को लेकर देश के गवर्नर और सीएम आपस में भीड़ जाते हैं। यही हाल दिल्ली के बाद अब हिमाचल में देखने को मिल रहा है। दरअसल यहां के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 5, 2023 6:41 अपराह्न

Himachal News
Follow Us
---Advertisement---

Himachal News: आपने अक्सर CM और गवर्नर के बीच तकरार के बारे में तो सुना ही होगा। ऐसे में हमेशा  किसी मुद्दे को लेकर देश के गवर्नर और सीएम आपस में भीड़ जाते हैं। यही हाल दिल्ली के बाद अब हिमाचल में देखने को मिल रहा है। दरअसल यहां के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार में विधानसभा से पारित दो विधेयक कानून को राज्यपाल ने ठुकरा दिया है। इसके बाद तो मानों हिमाचल में सियासी पारा हाई हो गया। ऐसे में दिल्ली ‘आम आदमी पार्टी’ के विधायक ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।  

गवर्नर ने ठुकराया विधेयक 

जानकारी मुताबिक हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने विधानसभा से दो विधेयक पारित कराया था। ऐसे में हिमाचल राजभवन ने एक विधेयक को अपने पास रख लिया, जबकि दूसरे को दोबारा परीक्षण के लिए वापस भेज दिया। ख़बरों की मानें तो यह दो विधेयक (लोकतंत्र प्रहरी सम्मान विधेयक) और दूसरा सुखाश्रय विधेयक है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इन दोनों विधेयकों को मंजूरी नहीं दी है। जिसके बाद यह कानून नहीं बन सका है। वहीं राज्यपाल ने सुखाश्रय विधेयक को भी राज्य सरकार (सुखविंदर सिंह सुक्खू) के पास कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए निर्देश दिए है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स और ख़बरों की मानें तो मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट सत्र के दौरान ‘लोकतंत्र प्रहरी सम्मान निरसन विधेयक’ पारित किया था, तब भाजपा विधयकों ने इसका खूब विरोध किया था।  

आम आदमी पार्टी के विधायक ने ली चुटकी

आपने अक्सर दिल्ली के सीएम और LG के बीच कहा-सुनी देखी होगी। तब सारा विपक्ष मौन होकर तमाशा देखता था। इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा नाराज रहते हैं, उनका कोई भी विपक्षी पार्टी साथ नहीं देती। अभी हाल फ़िलहाल में अध्यादेश मामले पर उनका किसी ने समर्थन नहीं किया। ऐसे में अब जब हिमाचल में  (कांग्रेस बनाम गवर्नर) हो रहा है तब आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने कांग्रेस पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से लिखा -“पहले ही @ArvindKejriwal ने कहा था की दिल्ली तो बस शुरुवात है, पूरे देश में ये राज्यपाल के द्वारा सत्ता हथियाना चाहेंगे। अब @ajaymaken क्या करोगे? यहां भी मत मदद करना अपने मुख्यमंत्री को, यहां मदद किया तो फिर दिल्ली में क्या जवाब दोगे? आप लोग इसी चक्कर में पांडिचेरी खो चुके हो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026