---Advertisement---

Subramanian Swamy: महाराष्ट्र में चुनाव हुए तो आसान नहीं होगी BJP की राह, जानें सुब्रमण्यम स्वामी ने क्यों कही ये बात ?

Subramanian Swamy: सुब्रमण्यम स्वामी ने महाराष्ट्र BJP को तुरंत अलर्ट होने के सलाह दी है। स्वामी ने कहा कि समय रहते BJP को नींद से जाग जाना चाहिए।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 31, 2023 12:30 अपराह्न

Subramanian Swamy
Follow Us
---Advertisement---

Subramanian Swamy: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच BJP की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आज महाराष्ट्र में चुनाव होते हैं तो BJP की हार निश्चित है। ये हम नहीं, ऐसा कहना है BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी का। अपनी ही सरकार की निंदा करने और अगल-अगल बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट पर बयान दिया है।

महाराष्ट्र में ठीक नहीं BJP की स्थिति

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्विटर पर एक सर्वे का डाटा पोस्ट करते हुए ये बातें कही। सर्वे के मुताबकि एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाना BJP को खासा भारी पड़ सकता है। अगर महाराष्ट्र में आज चुनाव होते हैं तो BJP के लिए स्थिति ठीक नहीं होगी। उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। वहीं, महा विकास अघाड़ी (MVA) बड़े आराम से अपनी सरकार बनाती दिख रही है।

BJP को दी नींद से जागने की सलाह

अखबारी सर्वे को शेयर करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने BJP ने नींद से जागने की सलाह दी है। उन्होंने साफ तौर पर इशारा दिया है कि BJP को समय रहते महाराष्ट्र में स्थिति कंट्रोल कर लेनी चाहिए, इससे पहले ही देर हो जाए। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ” अब तो नींद से जाग जाओ महाराष्ट्र BJP।”

क्या कहता है अखबारी सर्वे ?

बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने सकल न्यूज पेपर द्वारा किया गया सर्वे शेयर किया है। सर्वे के मुताबिक अगर आज महाराष्ट्र में चुनाव होते हैं तो NDA का वोटिंग परसेंटेज महजद 39.3 फीसदी ही रहने वाला है। बीजेपी को 33.8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। जबकि शिंदे सेना को केवल 4.4 फीसदी ही वोट मिलने जा रहे हैं।

दूसरी तरफ महा विकास अघाड़ी तेजी से अपना जनाधार बढ़ाती चली जा रही है। सर्वे के मुताबिक MVA को 47.7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 19.9 फीसदी वोट जा सकते हैं, तो NCP के पास 15.3 फीसदी वोट रहने की उम्मीद हैं। ठाकरे सेना (उद्धव ठाकरे) के पास 12.5 फीसदी वोट रहने की उम्मीद सर्वे में जताई गई है। ऐसे में अगर आज चुनाव होते हैं तो महा विकास अघाड़ी बीजेपी गठबंधन से 8.4 फीसदी ज्यादा वोट लेने की स्थिति में है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: अमेरिका में राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- ‘कुछ लोग सोचते हैं उन्हें भगवान से ज्यादा पता है’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026