---Advertisement---

Bihar Caste Census पर HC का अहम फैसला, नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट को हरी झंडी

Bihar Caste Census: पटना HC ने जनगणना से जुड़ी याचिकाओं को खारिज करते हुए नीतीश सरकार को बड़ी राहत दी है। जाति आधारित गणना और आर्थिक सर्वे को लेकर दाखिल याचिका को HC ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही बिहार में एक बार फिर से जाति आधारित जनगणना का रास्ता साफ हो गया ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 1, 2023 6:12 अपराह्न

Patna High Court.
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Caste Census: पटना HC ने जनगणना से जुड़ी याचिकाओं को खारिज करते हुए नीतीश सरकार को बड़ी राहत दी है। जाति आधारित गणना और आर्थिक सर्वे को लेकर दाखिल याचिका को HC ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही बिहार में एक बार फिर से जाति आधारित जनगणना का रास्ता साफ हो गया है। 

याचिकाकर्ता SC में करेंगे अपील

वहीं याचिकाकर्ता के वकील दीनू कुमार ने कहा कि HC के फैसले के बाद बिहार में जातिगत जनगणना का रास्ता भले ही साफ हो गया हो पर हम फैसले को SC में चुनौती देंगे। वकील दीनू कुमार ने कहा कि पहले कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि जाति आधारित जनगणना कराने का अधिकार राज्य के पास नहीं होता है बल्कि ये अधिकार केंद्र सरकार का है ।  

HC ने खारिज की सारी याचिकाएं

जनगणना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई जुलाई में ही पूरी हो चुकी थी । मामले से जुड़ी याचिकाओं पर चीफ जस्टिस केवी चंद्रन की खंडपीठ लगातार पांच दिनों तक सुनवाई की थी। सुनवाई पूरी होने के बाद HC ने आखिरकार फैसला सुनाया । दरअसल बिहार में सात जनवरी 2023 से जातीय जनगणना का काम शुरू किया गया था। वहीं याचिकाकर्ता ने जातीय जनगणना पर रोक लगाने को लेकर HC में याचिका दाखिल की थी । HC ने अंतरिम आदेश देते हुए नीतीश सरकार की ओर से कराई जारी जनगणना पर चार मई को रोक लगा दी थी।

HC का मामले को लेकर सवाल

कोर्ट ने मामले को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। मसलन जातियों के आधार पर गणना और आर्थिक सर्वेक्षण कराना क्या कानूनी बाध्यता है? साथ ही कोर्ट ने ये भी पूछा था कि क्या ये राज्य सरकार के अधिकार में है और क्या गणना से निजता का उल्लंघन होगा ?

दरअसल नीतीश सरकार ने खास तौर से कास्ट सर्वे का फैसला लिया था। मामले को लेकर बिहार सरकार ने केंद्र से जातीय आधारित जनगणा कराने की अपील भी की थी। केंद्र सरकार के पहल नहीं करने के बाद प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर जनगणना कराने का फैसला लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026