---Advertisement---

प्रधानमंत्री इस खास ‘चटनी’ के हुए मुरीद, बनाने वाली महिला अब स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में होंगी स्पेशल गेस्ट

Independence Day 2023: समूचा भारत 76 वीं वर्षगांठ और 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में 77 वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी जोरो से चल रही है। ऐसे में अब बड़ी खबर उत्तरखंड से आ रही है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड की एक महिला को 77 वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 13, 2023 3:04 अपराह्न

Independence Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2023: समूचा भारत 76 वीं वर्षगांठ और 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में 77 वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी जोरो से चल रही है। ऐसे में अब बड़ी खबर उत्तरखंड से आ रही है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड की एक महिला को 77 वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसके बाद जब इस महिला को आमंत्रण पत्र मिला तो वह ख़ुशी से झूम उठी। अब आप सोच रहे होंगे, कि आखिर कार्यक्रम में उत्तराखंड गांव  की एक आम महिला को क्यों स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया है? आइए जानते हैं। 

महिला ने भेजी थी पीएम मोदी को जार की चटनी

जानकारी के मुताबिक महिला उत्तराखंड की रहने वाली है। महिला का नाम सुनीता रौतेला बताया जा रहा है, जो कि 40 वर्ष की है। उन्होंने 4 महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी को सेब से बनी एक चटनी का जार भेजा था। खबरों की मानें तो यह चटनी उन्होंने खुद अपने हाथो से बनाया था। ऐसे में जब पीएम मोदी ने चटनी को चखा तो वह मुरीद हो गए। फिर पीएमओ की तरफ से उस गांव के ग्राम प्रधान हरीश राणा को पत्र भेजा गया था। जिसमें प्रधानमंत्री ने सुनीता रौतेला के कार्यों और उनकी स्पेशल चटनी की तारीफ की थी। बता दें कि सुनीता और उनके घर वाले सेब से बनने वाली चटनी और जैम को तैयार कर करते हैं। 

सुनीता स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट होंगी         

बता दें कि जब से उत्तराखंड की रहने वाली एक आम गृहिणी सुनीता रौतेला को पीएमओ की तरफ से लेटर मिला है। उनकी चर्चा प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में हो रही है। ऐसे में वह बहुत खुश नजर आ रही है। फ़िलहाल सुनीता 15 अगस्त के कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत करने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026