---Advertisement---

यात्रियों पर भारी पड़ सकती है ये बड़ी गलती, कहीं चुटकियों में खाली न हो जाए आपका खाता, IRCTC ने जारी किया अलर्ट

IRCTC: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने यूजर्स को धोखा देने के लिए फिशिंग लिंक प्रसारित करने वाले नकली मोबाइल ऐप के बारे में चेतावनी जारी की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 5, 2023 3:34 अपराह्न

IRCTC Fake APP
Follow Us
---Advertisement---

IRCTC: भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। पुलिस भी लगातार ऐसा गिरोह का भंडाफोड़ कर रही है जो साइबर आपराध से जुड़े हुए हैं। हैरानी की बता तो ये है की साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके ढूंढ ही लेते हैं। अब ऐसा ही नया पैंतरा शातिरों ने फिर ढूंढ निकाला है।

शातिरों ने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले प्लेटफार्म IRCTC को अपना शिकार बनाया है। अब साइबर ठग IRCTC APP के जरिए ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इसको लेकर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने (IRCTC) ने अलर्ट भी जारी किया है।

फेक APP से रहें सावधान

दरअसल, IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने फेक APP को लेकर अलर्ट जारी किया है। IRCTC का कहना है की कुछ शातिर IRCTC के फेक एप के जरिए यूजर्स के साथ ठगी कर रहे हैं। IRCTC ने ऐसे फेक APP से सावाधान रहने को कहा है।

फिशिंग लिंक भेज रहे शातिर

इस संबंध में IRCTC ने एक ट्वीट भी किया है। IRCTC ने ट्वीट कर लिखा, “चेतावनी! ऐसा पता चला है की एक नकली मोबाइल ऐप अभियान प्रचलन में है, जहां कुछ धोखेबाज बड़े पैमाने पर फिशिंग लिंक भेज रहे हैं और आम नागरिकों को धोखाधड़ी गतिविधियों में फंसाने के लिए उपयोगकर्ताओं को नकली ‘आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।”

IRCTC ने लोगों से की ये अपील

IRCTC ने आगे लिखा, “लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे धोखेबाजों के शिकार न बनें और केवल Google Play Store या Apple App Store से आईआरसीटीसी के आधिकारिक रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप का उपयोग करें, और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://irctc.co.in पर प्रकाशित आधिकारिक नंबरों पर आईआरसीटीसी ग्राहक सेवा पर कॉल करें।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026