---Advertisement---

आंध्रप्रदेश से ISRO ने सिंगापुर के 7 उपग्रहों को किया लॉन्च, साल का तीसरा कॉमर्शियल मिशन

ISRO: 30 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसाधन संस्थान यानी ISRO ने एक ऐसा काम किया है जिससे सभी भारतीयों को गर्व महसूस होगा। दरअसल इसरो ने रविवार को एक साथ 7 सैटेलाइटों को लॉन्च किया है। इन 7 सैटेलाइटों में से एक स्वदेशी और 6 सिंगापुर की है। ऐसे में आपको बता दें कि, इन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 30, 2023 10:03 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ISRO: 30 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसाधन संस्थान यानी ISRO ने एक ऐसा काम किया है जिससे सभी भारतीयों को गर्व महसूस होगा। दरअसल इसरो ने रविवार को एक साथ 7 सैटेलाइटों को लॉन्च किया है। इन 7 सैटेलाइटों में से एक स्वदेशी और 6 सिंगापुर की है। ऐसे में आपको बता दें कि, इन सेटेलाइटों को इसरो के पीएसएलवी -सी 56 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच किया गया है।

सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित हुए उपग्रह

पीएसएलवी-सी 56 रॉकेट से इन सेटेलाइटों को सुबह 6:30 बजे लॉन्च किया गया है। ऐसे में आपको बता दें कि, इसके बाद इसरो ने इस मिशन के बारे में घोषणा करते हुए बताया कि, मिशन सफल रहा और सिंगापुर के 6 उपग्रह सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित हो गए हैं। ‌इसी के साथ इसरो ने कहा कि, उड़ान भरने के लगभग 23 मिनट बाद प्रमुख उपग्रह अलग हो गया और उसके बाद छह अन्य सह-यात्री उपग्रह अलग हुए, जिन्हें क्रमानुसार निर्धारित कक्षाओं में स्थापित किया गया है।

इसरो के प्रमुख ने दी बधाई

सैटेलाइटों के सफलतापूर्वक लॉन्च होने के बाद इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ में सभी को बधाई देते हुए कहा कि, पीएसएलवी-सी 56 के जरिए लॉन्च किए गए मुख्य सैटेलाइट डीएस एस आर सहित सभी साथ उपग्रह सफलतापूर्वक सही कक्षा में स्थापित हो गए हैं। दरअसल यह इसको का इस साल का तीसरा कॉमर्शियल मिशन है। इससे पहले इसरो ने मार्च में LVM-3 रॉकेट से ब्रिटेन के वन-वेव से जुड़े 36 उपग्रहों को लॉन्च किया था। इसके बाद अप्रैल में पीएसएलवी रॉकेट से सिंगापुर के 2 सैटेलाइटों को इसरो ने लॉन्च किया। ऐसे में अब 30 जुलाई को सिंगापुर के 7 उपग्रहों को लॉन्च किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heat Alert 13 March 2026

मार्च 12, 2026

कल का मौसम 13 March 2026

मार्च 12, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मार्च 12, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Retail Inflation

मार्च 12, 2026