---Advertisement---

झारखंड के एजुकेशन मिनिस्टर Jagarnath Mahato का हुआ इंतकाल, CM हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज चेन्नई में निधन हो गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी शेयर की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2023 10:46 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 8, 2023 7:54 पूर्वाह्न

Jagarnath Mahato
Follow Us
---Advertisement---

Jagarnath Mahato: आज गुरुवार को देश की एक राजनीतिक हस्ती ने दुनिया को अलविदा कह दिया। झारखंड के बड़े नेताओं में से एक जगरनाथ महतो का निधन हो गया।  आपको बता दे कि वे झारखंड के शिक्षा मंत्री थे। इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखा, ‘अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

ये भी पढ़ें: BJP Foundation Day: 44वें स्थापना दिवस की खास तैयारियां, PM नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं में आज फूंकेंगे जान

बीते कई दिनों से बीमार थे जगरनाथ महतो 

आपको बता दें कि जगरनाथ महतो बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी बीमारी को देखते हुए उन्हें रांची से चेन्नई एयरलिफ्ट करके ले जाया गया था। मगर बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाहर आते ही सियासी दलों में मातम छा गया।

बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि 

वहीं, बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट करके जगरनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।’ भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏 ॐ शांति ॐ शांति।

 

 

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Mohan Yadav

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026