---Advertisement---

Jharkhand News: कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ मामले से सीएम हेमंत सोरेन का व्यथित हुआ मन, इस तरह किया दुख जाहिर

Jharkhand News: कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से हुई मौत को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने भी दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 18, 2026 3:59 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: कोलकाता के दुर्गा पूजा की रौनक दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इन नौ दिनों पर माता के स्वागत में अलग-अलग जगह पर पंडाल बनाया जाता है। जहा भक्तों की भीड़ दिखाई देती है लेकिन इस सबके बीच बीते दिन दुर्गा पूजा पंडाल में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। जी हां, चोरबागन पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से करीब 19 लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री ने इसे लेकर दुख जाहिर करते हुए बताया कि कैसे उनका मन व्यथित हो उठा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और सीएम हेमंत सोरेन ने किस तरह से शोक जताते हुए नजर आए हैं।

Jharkhand News में जानें मुख्यमंत्री ने कोलकाता भगदड़ मामले पर क्या कहा

सीएम हेमंत सोरेन जो फिलहाल अपने माता के गुजरने की वजह से निजी दुख में है। उन्होंने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कोलकाता के चोरबागन पूजा पंडाल में भगदड़ से कुछ लोगों की मृत्यु की दुखद खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मां दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मां सभी की रक्षा करें।”

कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में तोड़ दिया सीएम सोरेन का दिल

जाहिर तौर पर दुर्गा पूजा के दौरान हुए इस अप्रिय घटना ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने इस पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है तो मृतकों के आत्मा की शांति के लिए बात करते हुए दिखे। कहा जा रहा है कि इस घटनाक्रम में लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इसे लेकर जांच भी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मृतकों को 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया। घायलों को 50000 की आर्थिक राशि दी जाएगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से 25 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात की गई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026