---Advertisement---

Jharkhand News: देवघर में दिखेगा भक्ति और तकनीक का अद्भुत संगम! 24 अगस्त को होगा आधुनिक ड्रोन शो का उद्घाटन, जानें सबकुछ

Jharkhand News: सावन के महीने में झारखंड में स्थित बाबा बैघनाथ धाम में शिवभक्तों का तांता लगा है। साथ ही हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 21, 2026 3:45 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: सावन के पवित्र महीने में झारखंड में स्थित बाबा बैघनाथ धाम में शिवभक्तों का तांता लगा है। अभी तक लाखों भक्त भगवान शिव पर जल अर्पित कर चुके है। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। देवघर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।

बाबा बैद्यनाथ धाम में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यूपी-बिहार, झारखंड समेत देश और विदेश से लोग कांवड़ लेकर भोलेनाथ पर जल अर्पित करते है। इसी बीच अब 24 अगस्त को शिवलोक परिसर में अत्याधुनिक ड्रोन शो का आयोजन होगा।

देवघर में दिखेगा भक्ति का अलग स्वरूप

आईपीआरडी झारखंड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “देवघर के आसमान में फिर दिखेगा भक्ति और तकनीक का अद्भुत संगम! राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान 24 अगस्त को शिवलोक परिसर में एक बार फिर भव्य एवं अत्याधुनिक ड्रोन शो का आयोजन होगा।

सैकड़ों ड्रोन आसमान में बाबा बैद्यनाथ और भगवान शिव की भव्य आकृतियां उकेरेंगे। आइए, इस दिव्य और अद्भुत नजारे के साक्षी बनें। हर हर महादेव”!

24 अगस्त को होगा ड्रोन शो का उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त को ड्रोन शो का उद्घाटन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उद्घाटन के बाद शो को किस तरह और किन स्थानों पर संचालित किया जाएगा, इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रशासन की ओर से जल्द साझा की जा सकती है। बताते चले कि  ड्रोन शो के जरिए देवघर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक प्रस्तुति के साथ लोगों तक पहुंचाने की योजना है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए एक नया अनुभव जुड़ सकता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 21, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 21, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 21, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 21, 2026