---Advertisement---

कांग्रेस नेता पर JP Nadda ने साधा निशाना, कहा- ‘पार्टी छोड़ने वाला कोई भी नेता फला-फूला नहीं’

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी छोड़कर जाने वाले दिग्गज नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार तथा लक्ष्मण सावदी जैसे लिंगायत नेताओं को लेकर दावा किया कि पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं से पार्टी को कोई नुकसान नहीं है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 25, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

JP Nadda on Jagadish Shettar: कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी छोड़कर जाने वाले दिग्गज नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार तथा लक्ष्मण सावदी जैसे लिंगायत नेताओं को लेकर दावा किया कि पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं से पार्टी को कोई नुकसान नहीं है। पार्टी फिर से दोबारा भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगी। हम सालों से चले आ रहे लोगों के इस भ्रम को तोड़ने में सफल होंगे। क्यों कि पिछले 3 दशकों से कोई भी पार्टी दोबारा सत्ता में नहीं लौटी है।

जानें क्या है मामला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जैसे-जैसे 10 मई की तारीख नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक घमासान तेज होता जा रहा है। नेता अपने राजनीतिक भविष्य को तरह -तरह के दाव-पेच आजमा रहे हैं। इसी सिलसिले में कर्नाटक बीजेपी के भी कई नेताओं ने चुनाव से पहले दल-बदल कर नई राह पकड़ दलबदल कर चुके हैं। इन्हीं में से जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर बीजेपी पर कितना असर पड़ेगा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना रुख साफ कर दिया।  दलबदलु नेताओं के छोड़कर से पार्टी को कोई नुकसान नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः Karnataka Election 2023: ‘PM Modi के बुलाने पर भी वापसी नहीं करूंगा’, Jagadish Shettar ने साधा बीजेपी पर निशाना

जेपी नड्डा बोले

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि ‘जनसंघ के दिनों से पार्टी छोड़ने वाला कोई भी नेता फला-फूला नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरी बात पार्टी छोड़ना एक बात है, विचारधारा का क्या ? जब आप वैचारिक रूप से विद्रोह करते हैं, तो आप एक विचारधारा के स्कूल के खिलाफ खड़े होते हैं। तो निश्चित रूप से नुकसान हमेशा दलबदलुओं का होगा। टिकट बंटवारे में काफी सोच-विचार किया। कुछ लोगों का बदला जाना तय है। हालांकि पार्टी जोश और उत्साह से भरपूर है। अधिकांश लोगों ने पार्टी के फैसलों को पसंद किया है।’

भ्रष्टाचार पर दिया जवाब

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप हमारे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान हैं। हमारे खिलाफ एक भी केस नहीं, यहां तक कि ईश्वरप्पा के खिलाफ भी मामला बंद कर दिया, लेकिन कांग्रेस का क्या वह तो भ्रष्टाचार की गंगोत्री है। सिद्धारमैया हों या डीके शिवकुमार या फिर भर्ती घोटाला, लैंड यूज घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला या फिर अर्कावती लेआउट घोटाला उन पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः Karnataka Election 2023: Amul vs Nandini पर बोलीं Nirmala Sitharaman-‘राजनीतिक हित साधने के लिए खड़ा किया विवाद’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026