---Advertisement---

कल का मौसम 25 Feb 2026: सावधान! दिल्ली-एनसीआर में तेज तूफान से मचेगा कोहराम, तो इन जगहों पर भीषण बारिश, बिजली गिरने का रेड अलर्ट; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 25 Feb 2026: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिससे कई राज्यों में मौसम बदलने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 24, 2026 6:09 अपराह्न

कल का मौसम 25 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 25 Feb 2026: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, पहला 27 फरवरी से और दूसरा 2 मार्च, 2026 से, जिसने कई राज्यों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि अगले 24 घंटे के अंदर देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। एक बार फिर पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होगा, तो वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो विभाग ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। जो दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा सकता है। खास बात है कि विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। चलिए आपको बताते है क देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड, पालम, प्रगति मैदान, पूसा, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा नोएडा, गुरूग्राम, गाजियाबाद में भी विभाग ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जगहों पर भयंकर बारिश की चेतावनी

विभाग के मुताबिक 25 और 26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं की संभावना है।

25 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज और बिजली गिरने की संभावना है छत्तीसगढ़ में 25 से 26 फरवरी के दौरान, विदर्भ, केरल और माहे, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में 24 और 25 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल? कल का मौसम 25 Feb 2026

राजस्थान में भी मौसम बदलने जा रहा है। विभाग के मुताबिक जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा जिले में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग की तरफ से तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026