---Advertisement---

कल का मौसम 28 Feb 2026: होली से पहले इन राज्यों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भयंकर बारिश, तूफान से मचेगा मौत का तांडव; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 28 Feb 2026: होली से पहले देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 27, 2026 4:18 अपराह्न

कल का मौसम 28 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 Feb 2026: होली से पहले देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ों पर दो कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 27 फरवरी और 03-04 मार्च, 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। तो साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस हफ़्ते अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है। हालांकि कई जगहों पर बीजेपी ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

होली से पहले इन राज्यों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में 28 फरवरी को छिटपुट से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और माहे में 28 फरवरी को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 फरवरी से 1 मार्च के दौरान बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 फरवरी को छिटपुट हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में 28 फरवरी, 3 और 4 मार्च को भी यही संभावना है। गुजरात राज्य में 4 और 5 मार्च को कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरे मौसम रहने की प्रबल संभावना है।

होली पर दिल्ली में चलेगी तेज हवाएं – कल का मौसम 28 Feb 2026 

दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे गर्मी का सितम शुरू हो चुका है। सुबह के वक्त इतनी तेज धूप निकल रही है। जिसकी वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच अब आईएमडी ने दिल्ली को लेकर एक अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल देशभर में होली के त्योहार को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। विभाग के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी, नरेला, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, पूसा, कुतुब मीनार, राजघाट समेत कई जगहों पर विभाग तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। आलम यह है कि दोपहर के वक्त पंखा चलाने की नौबत आ गई है। विभाग के मुताबिक छपरा, कटिहार, गया, सासाराम, बक्सर, बोधगया, दरभंगा समेत कई जगहों पर गर्मी का सितम जारी है। इसके अलावा यूपी में कल का मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026