---Advertisement---

Karnataka Election 2023: पूर्व CM येदियुरप्पा बोले- ‘मैं अपने खून से लिख कर दे सकता हूं शेट्टार नहीं जीतेंगे चुनाव’

Karnataka Election 2023: भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा के पूर्व नेता जगदीश शेट्टार पर निशाना साधा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर शेट्टार में दम है तो वह कांग्रेस के टिकट पर हुबली से चुनाव जीतकर दिखाएं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 26, 2023 6:44 अपराह्न | Updated: अप्रैल 26, 2023 9:46 अपराह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक की सियासत इन दिनों चुनाव को लेकर काफी गरमाई हुई है। भाजपा-कांग्रेस द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा के पूर्व नेता और मौजूदा कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार पर निशाना साधा है। दरअसल, चुनाव प्रचार के लिए येदियुरप्पा आज हुबली पहुंचे थे, जहां जनसभा के दौरान उन्होंने जगदीश शेट्टार को एक चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि शेट्टार में अगर दम है तो वह कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीतकर दिखाएं।

‘शेट्टार नहीं जीतेंगे चुनाव’

जनसभा को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि जगदीश शेट्टार ने भाजपा और पार्टी के पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। ये केसे हो सकता हे ? हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह यहां हुबली में हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि ” मैं अपने खून से लिख कर दे सकता हूं कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार जाएंगे”।

येदियुरप्पा पर शेट्टार का पलटवार 

वहीं, येदियुरप्पा के इस बयान पर जगदीश शेट्टार ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब अमित शाह हुबली आए थे, तब उन्होंने भी मुझ पर निशाना साधा था। वहीं, बीते दिनों स्मृति ईरानी भी मुझ एक सभा में विश्वासघाती बताकर गई हैं। उन्होंने कहा कि आज येदियुरप्पा ने भी मुझ पर ही निशाना साधा। इतने लोग कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन निशाना मुझे ही बनाया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा की आलोचना मैं आशीर्वाद के तौर पर लेता हूं। वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर जगदीश शेट्टार ने कहा कि उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपमानित किया गया और इसके कारण उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी।

ये भी पढे़ं: Parkash Singh Badal Death: बादल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे PM मोदी, पूर्व CM को दी श्रद्धांजलि

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026