---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक जीतने के लिए BJP ने चला यूपी वाला वो दांव, इस केंद्रीय मंत्री को बनाया चुनाव प्रभारी

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राज्य की सत्ताधारी भाजपा के लिए दक्षिण भारत के अपने एकमात्र दुर्ग कर्नाटक को बचाए रखने की चुनौती है। इसके लिए पार्टी के केन्द्रीय रणनीतिकारों ने योजनाओं को अमलीजामा पहनाना शुरु कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने यूपी वाली रणनीति को ही अपनाने का फैसला ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 4, 2023 5:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राज्य की सत्ताधारी भाजपा के लिए दक्षिण भारत के अपने एकमात्र दुर्ग कर्नाटक को बचाए रखने की चुनौती है। इसके लिए पार्टी के केन्द्रीय रणनीतिकारों ने योजनाओं को अमलीजामा पहनाना शुरु कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने यूपी वाली रणनीति को ही अपनाने का फैसला किया है। इसी दांव के तहत कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अभी से मेगा प्लान बनाने शुरु कर दिए हैं और राज्य के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी तथा के.अन्नामलाई को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ेंः Adani-Hindenburg मामले में JPC की मांग पर अड़ा विपक्ष, जांच से आखिर क्यों भाग रही सरकार

जानें क्या है चुनावी योजना

दक्कन के द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां सत्ताधारी भाजपा को अपना दुर्ग बचाए रखने की चुनौती है। ऐसे में राज्य में फिर से कमल खिलाने के लिए मात्र 3 महीने ही बचे हैं। इसके लिए भाजपा ने पीएम मोदी की लोकप्रियता भुनाने के साथ साथ उत्तर प्रदेश में आजमा चुकी सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति के जरिए चुनाव में उतरने पर काम कर रही है। भाजपा ने पूर्व सीएम येदिरप्पा के प्रभाव वाले लिंगायत बहुल वर्ग के साथ ही वोक्कालिंगा वर्ग को साधने की योजना बनाई है। इसके अलावा आदिवासियों तथा दलित वर्ग को भी भाजपा में भागीदारी देने की नीति के तहत ही प्रधानमंत्री मोदी के 6 फरवरी से दो दिवसीय दौरे को रखा गया है।

चुनाव प्रभारी तथा सह प्रभारी किए नियुक्त

लगभग 3 महीने बाद होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा केंद्रीय कार्यालय की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से एक नियुक्ति पत्र के माध्यम से ये जानकारी दी गई है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को राज्य का चुनाव प्रभारी तथा तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को राज्य का चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

ये भी पढ़ेंः दुनिया में एक बार फिर बजा PM Modi की लोकप्रियता का डंका, बाइडेन, जिनपिंग और पुतिन को पछाड़ की बादशाहत कायम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026