---Advertisement---

MP Shramik Card: मध्य प्रदेश में इस योजना से बेहतर हो रही श्रमिकों की स्थिति, रोजगार के साथ इन योजनाओं का भी मिल रहा है लाभ

MP Shramik Card: मध्य प्रदेश में असंगठित वर्ग के कर्मचारियों को सरकार विभिन्न लाभ दे रही है। अगर आप भी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 17, 2023 3:32 अपराह्न

MP Shramik Card
Follow Us
---Advertisement---

MP Shramik Card: मध्य प्रदेश में श्रमिकों की स्थिति लगातार सुधार देखने को मिल रहे हैं। इस सुधार का श्रेय सरकार की विभिन्न योजनाओं को जाता है, जिससे असंगठित वर्ग के मजदूरों को लाभ मिल रहा है। ऐसी ही एक योजना है एमपी श्रमिक कार्ड योजना (MP Shramik Card), जिसके तहत श्रमिकों को रोजगार के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अगर आप भी यह कार्ड बनाना चाहते हैं तो इस खबर में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देंगे।

सभी श्रमिकों के लिए अनिवार्य है ये कार्ड

वैसे तो राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी असंगठित वर्ग के कर्मचारियों के लिए ये कार्ड अनिवार्य कर दिया है। लेकिन, अगर फिर भी आपका कार्ड नहीं बना है तो आप खुद भी इसे बनवा सकते हैं। सरकार ने यह योजना श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की थी, जिसे अब रिस्पॉन्स मिल रहा है। सरकार की इस पहल से प्रदेश के लाखों श्रमिक रोजगार के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

श्रमिक कार्ड पर मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

अगर आप श्रमिक कार्ड बनाने की सोच रहे हैं तो आपको सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। इनमें श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना, विवाह हेतु सहायता, शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना, मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार, अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना, शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि योजना, उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना, कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना, अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना, स्टेशनरी अनुदान योजना, विवाह सहायता योजना, चिकित्सा सहायता, प्रसूति सहायता, कल्याणी सहायता योजना सहित कई अन्य योजनाओं को लाभ उठा सकते हैं ।

श्रमिक कार्ड के तहत आते हैं ये मजदूर

एमपी श्रमिक कार्ड योजना के तहत रोलर चलाने वाले मजदूर, इलेक्ट्रीशियन, कंक्रीट का मिश्रण तैयार करने वाले मजदूर, राजमिस्त्री व उनके सहायक, टाइल्स लगाने वाले मिस्त्री, मनरेगा में काम करने वाले मजदूर, भवन निर्माण में संलग्न कारीगर व मजदूर, ईंट गारा ढोने वाले मजदूर, सड़क निर्माण में लगे कारीगर व मजदूर. बढ़ई, लोहार व पेंटर, सेंटरिंग व लोहा बांधने वाले मजदूर सहित अन्य श्रेणियों के मजदूर आते हैं।

क्या है श्रमिक कार्ड बनवाने की पात्रता ?

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आपको मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना होगा। दूसरी बात कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति श्रमिक वर्ग से होना चाहिए। श्रमिक ने कम से कम 90 दिन यानी तीन महीने तक कहीं काम किया हो। इस योजना के लिए महिला और श्रमिक पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

एमपी श्रमिक कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन

एमपी श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको इसका फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके लिए सबसे पहले श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको कई सारे विकल्प दिखेंगे। इनमें आपको एमपी श्रमिक कार्ड बनवाने का विकल्प भी दिखाई देगा।

यहां से आप फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसके बाद पूछी गई सारी जानकारी भरें और फॉर्म के साथ अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच कर दें। अब ये फॉर्म आपको श्रम विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा। जहां वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपका श्रमिक कार्ड बन जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Heat Alert 9 March 2026

मार्च 8, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026