Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया है। ऐसे में एमपी सरकार अन्नदाताओं की जिंदगी बेहतर और सुरक्षित करने के लिए एक के बाद एक कल्याणकारी निर्णय ले रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार किसान-हितैषी नीतियों को हर किसान तक पहुंचा रही है, जिससे उनकी जीवनशैली पहले से आसान हुई है। ऐसे में किसानों के खेत का विकास हो रहा है और अन्नदाता तक खुशहाली के साथ एमपी सरकार तरक्की की राह पर अग्रसर है।
मोहन यादव सरकार किसानों को दे रही कई सुविधाएं
‘किसान कल्याण वर्ष’ 2026 के तहत एमपी में मोहन यादव सरकार ने किसानों के लिए सौर ऊर्जा से समृद्धि समेत कई सुविधाओं को स्टार्ट किया है। एमपी में 32 लाख किसानों को सोलर पंप (पीएम कुसुम योजना) का लाभ मिल रहा है। सूर्य मित्र कृषि फीडर से सोलर बिजली व अतिरिक्त आय हो रही है। एससी/एसटी किसानों को 5 एचपी तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। 5 रुपये में स्थायी बिजली कनेक्शन, हर साल 10 लाख नए कनेक्शन दिए गए। कोदो-कुटकी एमएसपी (2500 रुपये -3500 रुपये ) के साथ 1000 रुपये बोनस दिया गया है। तुअर दाल आयात पर मंडी टैक्स समाप्त कर दिया गया है। कृषि उद्योग पर 50% तक सब्सिडी, रोजगार पर 5000रुपये/माह प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में अन्नदाता को सुविधा, सुरक्षा और आय वृद्धि के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
सौर ऊर्जा से समृद्धि तक…
मध्यप्रदेश सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से हर खेत तक पहुँच रहा विकास और हर अन्नदाता तक खुशहाली@DrMohanYadav51 @minmpkrishi #CMMadhyaPradesh #किसान_कल्याण_वर्ष_2026 pic.twitter.com/tRDKLIUhGJ
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 12, 2026
सीएम मोहन यादव ने ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ कार्यक्रम में लिया भाग
वहीं, बीते दिन मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सीएम मोहन यादव के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन ने प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रदेश में आधुनिक, नवाचार आधारित एवं तकनीक संचालित कृषि को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “e-Farms” ऐप का भी लोकार्पण किया।






