---Advertisement---

MP के मालवा-निमाड़ इलाके के लिए वरदान साबित होगी मेडिसिटी परियोजना! CM Mohan Yadav की पहल से चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार

CM Mohan Yadav की सरकार मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में उज्जैन में प्रस्तावित मेडिसिटी परियोजना को भी अहम माना जा रहा है। ये आने वाले दिनों में पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचाने का काम करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 26, 2026 4:14 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार मध्य प्रदेश के शहरों से ग्रामीण इलाकों तक में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में उज्जैन में प्रस्तावित मेडिसिटी परियोजना की खबरें भी सामने आ रही हैं। सीएम मोहन यादव की पहल से उज्जैन में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिसिटी का निर्माण होगा। इस परियोजना से उज्जैन के साथ पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लोगों को भी व्यापक तौर पर लाभ पहुंचेगा। मेडिसिटी परियोजना उन तमाम लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो इलाज के लिए दर-बदर भटकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से प्रस्वात जारी किया जा चुका है।

उज्जैन के साथ मालवा-निमाड़ इलाके के लिए वरदान साबित होगी मेडिसिटी परियोजना! 

सीएम मोहन यादव की सरकार द्वारा प्रस्तावित मेडिसिटी परियोजना उज्जैन के साथ पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी।

मालवा-निमाड़ क्षेत्र में मध्य प्रदेश के दर्जनों जिले हैं। इसमें देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर, धार, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, आगर-मालवा, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर जैसे जनपद शामिल हैं। उज्जैन में प्रस्तावित मेडिसिटी इन सभी इलाकों के लिए वरदान साबित होगी। इससे जहां एक ओर शहर की पहचान बदलेगी। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आम लोगों को राहत देने का काम करेगा। लोग किसी भी आपात स्थिति में मेडिसिटी पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रही CM Mohan Yadav की सरकार!

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार सूबे में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उज्जैन में प्रस्तावित मेडिसिटी परियोजना उसी का प्रमाण है। सीएम मोहन यादव खुद वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यकतानुसार निर्देश जारी करते हैं। उनका साफ तौर पर कहना है कि राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना सरकार का दायित्व है। इसी क्रम में तमाम बड़ी परियोजनाओं को गति देने का काम किया जाता है ताकि विषम परिस्थिति में किसी तरह की हानि न हो। उज्जैन में प्रस्तावित मेडिसिटी परियोजना रोजगार के नए अवसरों का सृजन भी करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026