---Advertisement---

गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान बनी कन्या विवाह योजना! सामूहिक विवाह में वर्चुअली शिरकत कर CM Mohan Yadav ने भी सराहा

CM Mohan Yadav के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार राज्य में कन्या विवाह योजना को गति दे रही है। इस योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में वर्चुअल शिरकत कर सीएम मोहन यादव ने इसकी सराहना की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 7, 2026 5:40 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की सरकार राज्य के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर योजनाएं संचालित कर रही है। इसी क्रम में सरकार की ओर से गरीब परिवार से आने वाली बेटियों की शादी के लिए भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना संचालित की जाती है। सीएम मोहन यादव की सरकार द्वारा संचालित ये योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में बेटियों की शादी सामूहिक विवाह आयोजन से संपन्न हो रही है। सीएम मोहन यादव ने सीहोर में आयोजित विवाह समारोह में वर्चुअल शिरकत कर योजना की तारीफ की है।

सामूहिक विवाह में वर्चुअली शिरकत कर CM Mohan Yadav ने की सराहना!

मध्य प्रदेश के सीहोर में आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आज सीएम मोहन यादव ने वर्चुअली शिरकती की है।

इस दौरान उन्होंने कन्या विवाह योजना को सराहा है। सीएम मोहन यादव कहते हैं कि “सामूहिक विवाह सामूहिक चेतना का उत्सव है, फिजूलखर्ची और दिखावे पर रोक का संदेश है। आज सीहोर में आयोजित 200 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भोपाल निवास से वर्चुअली सम्मिलित होकर वर-वधु को सुखद एवं मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं दीं। यह प्रसन्नता की बात है कि कन्या विवाह योजना के तहत दिसंबर 2023 से अप्रैल 2026 तक 1 लाख 70 हजार 187 बेटियां दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर चुकी हैं। अब तक लगभग 1000 करोड़ की सहायता प्रदान की गई है।”

निराश्रित परिवार की बेटियों के लिए वरदान बनी कन्या विवाह योजना

राज्य में निराश्रित परिवार की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना वरदान बनी है। इस योजना के तहत बेटियों की शादी के लिए सीएम मोहन यादव की सरकार द्वारा 55000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें 49000 रुपए वधु को और 6000 रुपए आयोजन की व्यवस्था हेतु दिया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए शर्त यही है कि परिवार मध्य प्रदेश का मूल निवासी हो और आयकर दाता न हो। विवाह पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन कर योजना का लाभार्थी बनना आसान है। सीएम मोहन यादव की सरकार योजना को विस्तार देने का काम भी कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026