---Advertisement---

भोपाल-इंदौर से गुना-ग्वालियर तक PM मुद्रा योजना का लाभ! CM Mohan Yadav ने बताया कैसे महिलाओं व युवाओं के सपनों को मिली उड़ान

मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav ने आज पीएम मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे केन्द्र सरकार की योजना छोटे व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध करा कर महिलाओं के साथ युवाओं के सपनों को उड़ान दे रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 8, 2026 4:55 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: छोटे व्यवसाय को बढ़ाने और धरातल स्तर पर लोगों को सशक्त बानने की दिशा में शुरू की गई पीएम मुद्रा योजना को आज 11 वर्ष हो गए। इस दौरान मध्य प्रदेश के सुदूर ग्रामीण इलाकों तक भी योजना का भरपूर लाभ पहुंचा है। सूबे के सीएम मोहन यादव ने मुद्रा योजना से जुड़े आंकड़े साझा किए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे केन्द्र की ये स्कीम छोटे व्यवसायियों को बिना गारंटी 10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराते हुए उन्हें सशक्त कर रही है। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान बताया कि पीएम मुद्रा योजना युवाओं के साथ महिलाओं के सपनों को भी उड़ान देने का काम कर रही है। भोपाल-इंदौर से गुना-ग्वालियर तक योजना का लाभ मिला है।

पीएम मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूर्ण होने पर CM Mohan Yadav की प्रतिक्रिया!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पीएम मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे ये योजना महिलाओं के साथ युवाओं के सपनों को उड़ान दे रही है।

मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “प्रधानमंत्री मुद्रा योजना करोड़ों सपनों को मिली आर्थिक उड़ान के सफल 11 वर्ष। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत लगभग 58 करोड़ मुद्रा ऋण के माध्यम से 40 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित हुई है। देश के करोड़ों उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और कारीगरों के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करते हुए यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी जमीनी स्तर की ऋण व्यवस्था बन गई है।”

भोपाल-इंदौर से गुना-ग्वालियर तक पहुंचा मुद्रा योजना का लाभ!

राजधानी भोपाल से लेकर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर और गुना-ग्वालियर समेत सभी प्रमुख शहरों में पीएम मुद्रा योजना के लाभार्थी हैं। भोपाल-इंदौर में जहां मुद्रा योजना की मदद से युवा वर्ग स्वरोजगार के माध्यम की शुरुआत कर रहा है। वहीं गुना-ग्वालियर और नरसिंहपुर में महिलाओं ने मुद्रा लोन के माध्यम से सिलाई-कढ़ाई जैसे छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता हासिल की है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में युवा वर्ग ने आवश्यकतानुसार ऋण हासिल कर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है। इससे जहां एक ओर सूबे की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। वहीं दूसरी ओर रोजगार के नए अवसरों का सृजन भी हुआ है। साथ ही महिलाओं व युवाओं के सपनों को उड़ान मिल रही है। ये पीएम मुद्रा योजना की सफलता और शासन की प्राथमिकता को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026