---Advertisement---

क्या Twisha Sharma की मौत की मास्टरमाइंड है सास! हाई कोर्ट से मिला झटका, जेल की हवा खाएगी गिरीबाला सिंह?

Twisha Sharma: क्या सास गिरीबाला सिंह ने अपनी बहू का कत्ल किया है। बेटे के साथ मिलकर क्या इस घटना को अंजाम दिया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और सीबीआई जांच के बाद कैसे रिटायर्ड जज पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2026 1:37 अपराह्न

Twisha Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Twisha Sharma: नोएडा की लड़की जिसकी भोपाल में शादी हुई और सास जज, वकील पति लेकिन फिर भी उसकी मौत की खबर आज कोर्ट में सुर्खियों का विषय बना हुआ है। रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह जो ट्विशा शर्मा की सास है उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है और कभी भी उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। दरअसल हाई कोर्ट ने उनकी सुनवाई को रद्द कर दिया है और ऐसे में ट्विशा शर्मा की सास पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर सबूत के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आइए जानते हैं इस पर लेटेस्ट अपडेट क्या है।

गिरीबाला सिंह को क्यों माना जा रहा Twisha Sharma मामले में गुनहगार

 

अगर रिपोर्ट की बात करें तो ट्विशा शर्मा के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी वहीं गिरिबाला सिंह ने अग्रिम जमानत को लेकर हाईकोर्ट में अपील दर्ज की थी। इसे चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की जब से संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है उसके बाद अचानक सीसीटीवी फुटेज लीक हो जाती है। इसके बाद पति समर्थ सिंह फरार होता है और बाद में खुद ही ड्रैमेटिक अंदाज में सरेंडर करता है। इस सब के बीच सास एक के बाद एक इंटरव्यू देकर ट्विशा शर्मा को गलत साबित कर रही थी।

सीबीआई ट्विशा शर्मा के गुनहगार को नहीं बख्शेगी

ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर शुरुआती जांच की बात करें तो उनके शव पर कई चोट के निशान लगे थे। कहा जा रहा कि यह किसी रस्सी से नहीं बल्कि भारी भरकम चीज से आई थी। वहीं ट्विशा शर्मा को जब इस हाल में सास और पति ने देखा तो उन्होंने पुलिस को क्यों नहीं बुलाया। सीबीआई का कहना है कि गिरीबाला सिंह ने जानबूझकर छोटी सी क्लिप वायरल की ताकि सुरक्षित हो सके। ट्विशा शर्मा की सास पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके अलावा सीबीआई सास को अपनी कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ करना चाहती है क्योंकि लगातार इंटरव्यू में ट्विशा शर्मा को गलत साबित कर रहे हैं।

ऐसे में आखिर भोपाल की लड़की को क्या न्याय मिल पाता है क्योंकि उनके मायकेवाले लगातार सीबीआई पुलिस और कानून का नजर टिकाए बैठी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026